BREAKING NEWS

Tuesday 31 October 2017

एटीएम कार्ड बदल खाते से 40 हजार उड़ाए


अद्र्ध सैनिक बल के जवान की पत्नी हुई जालसाजी का शिकार 
   डोभी (जौनपुर)। सोमवार को एक जालसाज ने महिला का एटीएम कार्ड बदल कर उसके बैंक खाते से चालीस हजार रुपये उड़ा लिए। महिला ने जालसाजी की लिखित शिकायत बैंक प्रशासन और चंदवक थाना पुलिस से की है। खबर लिखे जाने तक जालसाज का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
चंदवक थाना क्षेत्र के चकरा गांव का राकेश सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में जवान है। उसकी पत्नी सुमन सिंह सोमवार को चंदवक बाजार में दवा लेने गई थी। पैसे की जरूरत होने पर वह भारतीय स्टेट बैंक के चंदवक बाजार एटीएम से अपने खाते से पैसा निकालने गई। एक हजार रुपये निकालने के लिए उसने मशीन में तीन बार निर्धारित प्रक्रिया पूरी की लेकिन पैसा नहीं निकला। वहीं मौजूद एक युवक ने सहयोग करने की पेशकश की। महिला ने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया। उसने उसके खाते से एक हजार रुपये निकाल कर दिए लेकिन इसी दौरान कार्ड बदल दिया। सुमन सिंह पैसे लेकर कुछ ही दूर पहुंची थी कि उसके मोबाइल फोन पर आए मैसेज ने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। मैसेज उसके खाते से चालीस हजार रुपये निकाले जाने का था। जब सुमन सिंह ने एटीएम कार्ड देखा तो वह अशोक कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी गांव तेवर, थाना चोलापुर, जिला वाराणसी का था। वह एटीएम पर वापस गई तो वह युवक वहां से नदारद था। तब उसे खुद के जालसाजी का शिकार होने का आभास हो गया। उसने तुरंत इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन आए और बैंक तथा थाने में जाकर सूचना दी। बंैक और पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन कर रहा है। जो एटीएम कार्ड जालसाज ने सुमन सिंह को दिया था वह बंद था। खबर लिखे जाने तक पुलिस जालसाज का कोई सुराग नहीं पा सकी है। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात