BREAKING NEWS

Sunday 22 October 2017

कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: रत्नाकर


 

काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री ने किया गिरीश यादव के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि करोड़ों निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं के ही बूते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। जन प्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। शहर विधायक और सूबे के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव जन समस्याओं को लेकर संवेदनशील और गंभीर हैं। वह रविवार को नगर में गिरीश चंद्र यादव के जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें जन कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। भाजपा सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ छवि के लोगों की पार्टी है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी केदार नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। गिरीश चंद्र यादव ने कहा कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय में आ सकता है। उसकी समस्या का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराया जाएगा। योगी सरकार प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। जौनपुर का विकास भी जल्द ही दिखने लगेगा। नगर की टूटी सड़कों को अतिशीघ्र बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा निकाय चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगी। समारोह को सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, विधायक डा. हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिले के निकाय चुनाव प्रभारी सुशील त्रिपाठी, श्रीमती शशि मौर्या, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, रघुराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, ब्रह्मदेव मिश्र, ईश्वर देव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आदि ने संबोधित किया। राज्य मंत्री के प्रतिनिधि ग्राम प्रधान अजय कुमार सिंह और कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला ने कहा कार्यालय प्रतिदिन सुबह दस बजे से सायंकाल चार बजे तक खुला रहेगा। इस अवसर पर नीरज सिंह, रवींद्र मिश्र, सरदार सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, ओम प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, राम सिंह मौर्य, संतोष त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंघानिया, सुधांशु सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, प्रो. आरएन त्रिपाठी, राज केशर पाल, श्याम बाबू यादव, अजय यादव, राधे पाल, राजेश मौर्य, राम सूरत बिंद, मनीष श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संजीव पाठक, राम अवध उपाध्याय, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल ने किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात