BREAKING NEWS

Monday 23 October 2017

छेडख़ानी का आरोपी दे रहा धमकी



मडिय़ाहूं (जौनपुर)। छेडख़ानी के मामले में वांछित दबंग पीडि़ता और उसके परिजन को जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के बकिया गांव का है। घटना गत 3 अक्टूबर की है। उक्त गांव की स्कूल जा रही छात्रा से गांव के ही एक दबंग ने रास्ते में छेडख़ानी की। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटी छात्रा भाग कर घर गई और अभिभावकों को आपबीती बताई। उसका पिता रोजी-रोटी कमाने की गरज से परदेस रहता है। उसकी मां उसे लेकर कोतवाली गई और नामजद आरोपी चंद्रमणि दुबे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने धारा 323, 354, 506 एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीडि़ता और उसकी मां का आरोप है कि दबंग और उसके परिजन शिकायत वापस ले लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि ऐसा न करने पर उसे और उसके परिजन को जान से मार डालेंगे। पीडि़त परिवार ने पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात