BREAKING NEWS

Wednesday 25 October 2017

चौकियां धाम में देव दीपावली महोत्सव 4 नवम्बर को


जौनपुर। पूर्वांचल के शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली महोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। मां श्री शीतला युवा कार्यसमिति के बैनर तले यह आयोजन आगामी 4 नवम्बर  (शनिवार) को सायं साढ़े 5 बजे से होगा जो देर रात तक चलेगा। आयोजन समिति ने बुधवार को मन्दिर परिसर में बैठक कर कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा तय की। जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में अध्यक्ष विनय त्रिपाठी सुड्डू, उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री नाटे सैनी, कोषाध्यक्ष संजय सैनी, आयोजक राजू साहू केराकत, प्रधानपति राधा रमण तिवारी के अलावा बसंत माली, आकाश गिरि, सचिन गिरि, विनय गिरि, बल्लू सैनी, विपिन सैनी, संदीप सैनी, पवन दुबे, बृजेश माली, नाटे गिरि, रंजीत पण्डा, विनोद माली, सुजीत त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात