BREAKING NEWS

Monday 23 October 2017

भाजपा किसानों की सच्ची हमदर्द: गिरीश


राज्य मंत्री ने 408 किसानों को बांटे ऋण मोचन प्रमाण पत्र 

जौनपुर। सूबे के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस, सपा और बसपा किसानों की हमदर्द होने का पाखंड करते हुए उनकी भावनाओं से खिलवाड़ और उनके साथ छल-कपट करती हैं। वह सोमवार को करंजाकला विकास खंड मुख्यालय सभागार में किसान ऋण मोचन योजना के दूसरे में लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाने के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान कर्ज माफी का किया गया वादा भाजपा ने सत्ता मेें आते ही पूरा कर दिया। किसान फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्य ऐसे हैं जिनसे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों का दु:ख-दर्द समझने वाली मोदी सरकार उनकी आय दोगुना करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने समारोह में 408 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैैंक, यूनियन बैंक, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक आदि बैंकों के अधिकारियों के अलावा भाजपा के जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, मंत्री प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान अजय सिंह, शरद कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील यादव, अध्यक्ष प्रधान संघ कपिलदेव सिंह, राजकेश्वर पाल, श्याम बाबू यादव, राजू दादा, कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, राधे पाल आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात