BREAKING NEWS

Saturday 28 October 2017

लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग


आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का धरना व प्रदर्शन जारी 
 
जौनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का 15 सूत्री मागों को कलेक्टे्रट परिसर में 18 सितंबर से शुरु बेमियादी काम एवं कलमबंद हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों पर कड़े प्रहार किए और 23 सितम्बर को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान  लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और पुलिस पर महिला उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कार्यकत्रियों ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार रात के 12 बजे धरनारत महिलाओं पर पानी की बौछार कराई। उन्हें पुरुष पुलिस कर्मियों से लाठी से पिटवाया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने बाल पकड़कर घसीटा और अभद्रता की। इस पर आज तक प्रदेश सरकार ने तो  वक्तव्य दिया न ही वार्ता करने के लिए तैयार हुई। इससे लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में आक्रोश व्याप्त है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने कहा कि सरकार अगर इनकी मांगों पर, सहानुभूतिपूर्वक विचार और लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। सभा को मुख्य रुप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष बदरे आलम, कामरेड विजय प्रताप सिंह, चन्द्रकला, कलावती देवी, अर्चना सिंह, उर्मिला प्रजापति और ज्योति गौड़, राजबली यादव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना यादव व संचालन नूर सबा ने किया। इसी क्रम में लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में बिन्दू भारती, सीमा पाण्डेय, ममता चौहान, अनीता यादव, श्यामवती यादव, अर्चना यादव, सुमन यादव, कविता शर्मा, सन्जू देवी, प्रेमलता देवी आदि प्रमुख रहीं।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात