BREAKING NEWS

Thursday 26 October 2017

अस्ताचल सूर्य को व्रती महिलाओं दिया अघ्र्य


डाला छठ पर्व की शहर और ग्रामीणांचलों में रही धूम, आस्था का सैलाब दिखा 

जौनपुर। आस्था से परिपूर्ण सूर्योपासना के पर्व डाला छठ से पूरा जनपद भक्ति रंग में सराबोर हो गया। व्रती महिलाओं ने कार्तिक शुल्क की षष्ठी तिथि गुरुवार की शाम अस्ताचल सूर्य को अध्र्य देकर संतान की दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की। शहर में गोमती किनारे विभिन्ना घाटों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही। शुक्रवार को सवेरे उगते सूर्य को अध्र्य देने के साथ ही व्रत पर्व का समापन हो जाएगा। ग्रामीणांचलों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा।
गुरुवार को सूर्यास्त से पहले ही मोहल्ले-मोहल्ले से सजी-धजी व्रती महिलाएं बाजे-गाजे के साथ अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य देने के लिए समूह में  निकल पड़ीं। आगे-आगे पुरुष दौरी में शकरकंद, केला, सेब, गन्ना आदि फल आदि चढ़ावा के रूप में लेकर चल रहे थे। आदि गंगा गोमती में घुटने तक पानी में जाकर महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य दिया। व्रती महिलाओं और उनके परिजन की भारी भीड़ के कारण हनुमान घाट, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन घाट, नखास घाट सहित विभिन्न घाटों पर तिल रखने की जगह नहीं बची थी। ग्रामीणांचलों में भी इस व्रत पर्व को लेकर भारी उत्साह दिखा। ग्रामीणांचलों में महिलाओं ने नदियों के अलावा पवित्र सरोवरों में जाकर अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य दिया। चौतरफा आस्था और उल्लास का सैलाब नजर आया। शुक्रवार को सवेरे उगते सूर्य को अघ्र्य दिए जाने के साथ ही इस पर्व का समापन हो जाएगा।
जिले में यह पर्व साल दर साल जोर पकड़ता जा रहा है। इसकी तैयारियां सप्ताह भर पहले से ही शुरु हो गईं थीं। पर्व के चलते फलों के दाम बढ़ गए। बावजूद इसके आस्थावान लोगों ने फलों की खरीद में तनिक भी कोताही नहीं की। खरीददारों की भीड़ से पिछले तीन दिन से बाजार गुलजार रहे। फलों, मिठाइयों और कपड़ों की दुकानों पर खरीददारों का तांता लगा रहा।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात