BREAKING NEWS

Friday 24 November 2017

तमंचा और शराब के साथ दो धराए



   खेतासराय (जौनपुर)। थाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब और तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार सचान गुरुवार को सायं शाहापुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में एक युवक को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अनिल कुमार बिन्द सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव का रहने वाला है। इसी प्रकार चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को मानीकलां हाल्ट के पास से एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से मुंबई निर्मित 120 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम राम प्रकाश पुत्र राम आसरे निवासी गांव इमली डीह, थाना बिलरियागंज, जिला- आजमगढ़ बताया। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शुक्रवार को आरोपियों का चालान कर दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात