BREAKING NEWS

Saturday 25 November 2017

मजिस्टे्रट मतदान के दिन करेंगे बूथों का भ्रमण


नगर निकायवार प्रशासनिक अधिकारियोंको किया गया नामित
   जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत जिले में 29 नवम्बर को मतदान होना है। मतदान को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष तथा भयमुक्त माहौल में कराये जाने हेतु नगर निकायवार प्रशासनिक अधिकारियों को नामित किया गया है। नियुक्त अधिकारी मतदान के दिनांक से एक दिन पूर्व रवानगी स्थल से मतदान पार्टियों की सकुशल रवानगी, उनके बूथों पर पहुंचने, मतदान कराने व मतदान के उपरान्त सील्ड मतपेटियां मतगणना स्थल पर बनाये गये स्ट्रांग रुम में जमा कराये जाने हेतु उत्तरदायी होंगे।
ये अधिकारी निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी, जोनल मजिस्टे्रट, सेक्टर मजिस्टे्रट व पीठासीन अधिकारी से समुचित समन्वय स्थापित करेंगे तथा मतदान के दिन निरन्तर भ्रमणशील रह कर शान्तिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। नगर निकाय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद जौनपुर सम्पूर्ण क्षेत्र में राम आसरे सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर पालिका परिषद गोमती नदी के दक्षिणी तरफ का सम्पूर्ण भाग इन्द्रभूषण वर्मा नगर मजिस्टे्रट, नगर पालिका परिषद गोमती नदी के उत्तरी तरफ का सम्पूर्ण भाग प्रियंका प्रियदर्शनी उप जिला मजिस्टे्रट सदर, नगर पंचायत जफराबाद में आशाराम वर्मा तहसीलदार सदर, नगर पंचायत केराकत में अयोध्या प्रसाद उप जिला मजिस्टे्रट केराकत, नगर पंचायत मडिय़ाहूं में जगदम्बा सिंह उप जिला मजिस्टे्रट मडिय़ाहूं, नगर पंचायत मछलीशहर में सन्तोष कुमार सोनकर तहसीलदार मछलीशहर, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में विमल कुमार दुबे उप जिला मजिस्टे्रट मछलीशहर, नगर पंचायत बदलापुर में विजय प्रकाश तिवारी उप जिला मजिस्टे्रट बदलापुर, नगर पालिका परिषद शाहगंज में जयनारायण उप जिला मजिस्टे्रट शाहगंज, नगर पंचायत खेतासराय में चन्द्रेश सिंह तहसीलदार शाहगंज को तैनात किया गया है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात