BREAKING NEWS

Thursday 30 November 2017

चोरों ने लाखों के जेवर सहित हजारों पर हाथ फेरा


लगातारहो रही चोरीकी घटनाओंसे क्षेत्रवासियोंमें आक्रोश

डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र अन्तर्गत मकान की छत को रास्ता बनाकर अन्दर घुसे चोरों ने लाखों रूपये के जेवर सहित हजारों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर वालों को सुबह चोरी का पता चला वहीं चंदवक पुलिस की कार्यप्रणाली को देख गृहस्वामी ने जानबूझ कर पुलिस को सूचना नहीं दिया।
चंदवक थाना क्षेत्र में चोरी की घटनायें रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनायें हो रही है जिससे क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। बुधवार की रात क्षेत्र के जरासी (खोखरवां) गांव निवासी राम पलट यादव के मकान में चोर पिछे से छत पर चढ़ गये और सिढी के दरवाजे का ताला तोड़कर कर घर के अन्दर प्रवेश कर गये। अन्दर सभी कमरों में ताला नहीं लगा था। चोरों ने बड़े आराम से सभी कमरों को खंगाला, आलमारी तोड़ा और 2 अटैची, 1 बड़ा बाक्स, 1 बैग में रखा 1 जोड़ा झुमका, 1 जोड़ा सुई धागा, 1 कनफूल, 4 चैन, 2 करधनी, 2 पैजनी के साथ 5 हजार नकदी पर भी हाथ फेर दिया। चोर बगल के अर्धनिर्मित मकान बाबू राम यादव के दीवाल के सहारे उक्त घर में घुसे थे। घर वाले मकान के बारामदे मे सोये हुये थे। सुबह जागने के बाद चोरी होने का पता चला। घर से कुछ दुरी पर नहर के किनारे बाक्स बैग के साथ अन्य कपड़े बगल के खेत में बिखरा हुआ मिला। चंदवक पुलिस की कार्य प्रणाली को देख गृहस्वामी द्वारा जान बुझ कर पुलिस को सूचित नहीं दी गयी।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात