BREAKING NEWS

Sunday 26 November 2017

करंट लगने से युवक की मौत


   मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर (पलईपुर) गांव में रविवार को करंट से झुलसने से युवक की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी श्रीकांत यादव (25) पुत्र मथुरा यादव दोपहर करीब 12 बजे घर की बिजली ठीक कर रहा था। तभी करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। उसे मृत देख घर में कोहराम मच गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए बिना आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात