BREAKING NEWS

Monday 20 November 2017

झुलसे युवक की मौत


   तेजीबाजार (जौनपुर)। महराजगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा  गांव में आत्महत्या के इरादे से शरीर मेें आग लगा लेने वाले युवक की उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। उक्त गांव निवासी सूरज गौतम उर्फ  पिन्टू (30) पुत्र अभयराज गौतम ने कुछ दिनों पूर्व अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिडक कर आग लगा ली थी। बुरी तरह से झुलसे युवक को जिला चिकित्सालय से हालत नाजुक होने पर बीएचयू रेफर किए जाने पर परिजन उसे किसी अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार करा रहे थे। रविवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों के मुताबिक सूरज अक्सर शराब पीकर देर रात घर आता था। पत्नी और बच्चों को मारता-पीटता था। घटना के दिन पत्नी से विवाद होने के बाद उसने घर से बाहर निकलकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिडक कर आग लगा ली थी। मृत सूरज की तीन छोटी-छोटी लड़कियां हैं।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात