BREAKING NEWS

Thursday 23 November 2017

जंगली सूअर के हमले में अधेड़ जख्मी


   खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के अहीर खेतार लवायन गांव के ढेंसुरा ताल के पास भैंस चरा रहा अधेड़ जंगली सूअर के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए शाहगंज ले जाया गया है। उक्त गांव का निवासी राम अनुज यादव गुरुवार को दोपहर भैंसों को ताल के पास चरा रहा था। अचानक सामने आ गए जंगली सूअर को देख वह शोर मचाते हुए भागने लगा। सूअर ने उस पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जुटे लेकिन झाड़ी की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने काफी खोज की लेकिन वह नहीं मिला।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात