BREAKING NEWS

Friday 24 November 2017

रोडवेज परिसर में युवक अचेत मिला


   जौनपुुर। स्थानीय रोडवेज परिसर में शुक्रवार को सायंकाल करीब चार बजे एक युवक अचेतावस्था में देखा गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। रोडवेज परिसर में करीब 38 वर्षीय युवक को बेहोश पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए सिपाही उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आ सका है। उसके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि वह कौन है और उसके साथ क्या हुआ।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात