BREAKING NEWS

Friday 24 November 2017

पिटाई कर दो मोबाइल फोन छीना



   खेतासराय (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के युनुसपुर गांव के पास गुरुवार की रात बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर दो मोबाइल फोन छीन लिया। उक्त गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र राम स्वारथ कसबा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के समीप सहज जनसेवा केंद्र में काम करता है। नित्य की भांति केंद्र से छुट्टी के बाद वह रात आठ बजे घर वापस जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर गमछे से मुंह ढंके करीब आधा युवकों ने उसे रोक लिया। मुंह पर टेप चिपका कर पीटने लगे। पिटाई करने के बाद उसकी जेब में मौजूद दो मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। बुरी तरह से डरे-सहमे युवक ने घर जाकर परिजन को आपबीती बताई। शुक्रवार की सुबह थाने पर लिखित सूचना दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज किए बगैर छानबीन कर रही है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात