BREAKING NEWS

Monday 27 November 2017

बुधवार को स्थानीय सरकारें चुनेंगे मतदाता


----नगर निकाय चुनाव----
3.09 लाख लोग करेंगे 1200 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 
9 निकायों में 138 मतदान केंद्र और 248 मतदेय स्थल बनाए गए 
   जौनपुर। जिले में 3 नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा। तीन लाख से ज्यादा मतदाता नगर की सरकारों के लिए गठन के लिए मताधिकार का प्रयोग कर मैदान में उतरे 9 अध्यक्ष पदों के सभी 86 और सभासद के 168 पदों के लिए करीब 1100 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद कर देंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी नौ स्थानीय नगर निकायों में 138 मतदान केंद्र और 416 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को अपने-अपने तैनाती स्थलों के लिए रवाना हो जाएंगी। वोटों की गिनती एक दिसंबर को होगी। उसी दिन देर रात नतीजे घोषित हो जाने की संभावना है।
                       नगर पालिका परिषद-जौनपुर
39 वार्डों वाली इस नगर पालिका परिषद में मतदाताओं की संख्या 1,87,431 है। इनमें 1,01,560 पुरुष और 85,871 महिला मतदाता हैं। इनके मताधिकार के प्रयोग के लिए 80 मतदान केंद्र और 248 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 9 मतदान केंद्र संवेदनशील जबकि इतने ही अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। छह जोन ्रैऔर 12 सेक्टर बनाए गए हैं।
                        नगर पालिका परिषद-मुंगराबादशाहपुर
25 वार्डों वाली इस नगर पालिका में मतदाताओं की संख्या 13,945 है। इनमें 7,496 पुरुष और 6,449 महिला मतदाता हैं। इनके वोट डालने के लिए 9 मतदान केंद्र और 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पांच मतदान केंद्र संवेदनशील और 2 अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। दो जोन और पांच सेक्टर बनाए गए हैं।
                           नगर पालिका परिषद-शाहगंज
25 वार्डों वाली नगर पालिका परिषद में मतदाताओं की कुल संख्या 20,802 है। इनमें 11,268 पुरुष और 9,534 महिला मतदाता हैं। सात मतदान केंद्र और 26 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीन मतदान केंद्र संवेदनशील जबकि एक अति संवेदनशील है। पूरे क्षेत्र को दो जोन और पांच सेक्टरों में बांटा गया है।
                           नगर पंचायत-मडिय़ाहूं
15 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 17,781 है। इनमें 9,637 पुरुष जबकि 8,144 महिला मतदाता हैं। इनके मताधिकार के प्रयोग के लिए 8 मतदान केंद्र और 29 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील जबकि तीन संवेदनशील हैं। पूरे क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है।
                            नगर पंचायत-मछलीशहर 
15 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 19,776 है। इनमें 10,316 पुरुष और 9,460 महिला मतदाता हैं। इनके वोट डालने के लिए 7 मतदान केंद्र और 30 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चार मतदान केंद्र संवेदनशील और एक अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है। पूरे क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टर में विभाजित किया गया है।
                              नगर पंचायत-केराकत
11 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 11,192 है। इनमें 5,985 पुरुष और 5,207 महिला मतदाता हैं। इनके मताधिकार के प्रयोग के लिए 2 मतदान केंद्र और 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील है। पूरे क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है।
                              नगर पंचायत-खेतासराय
13 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 15,308 है। इनमें 8,192 पुरुष जबकि 7,116 महिला मतदाता हैं। इनके वोट डालने के लिए 5 मतदान केंद्र और 17 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है। एक जोन और दो सेक्टर बनाए गए हैं।
                              नगर पंचायत-जफराबाद 
दस वार्डों वाले इस नगर पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 8,597 है। इनमें 4497 पुरुष जबकि 4100 महिला मतदाता हैं। इनके मताधिकार के प्रयोग के लिए तीन मतदान केंद्र और 11 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र और पांच मतदेय स्थलों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। एक जोन और दो सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है।
                               नगर पंचायत-बदलापुर 
पहली बार अस्तित्व में आए 15 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 14,227 है। इनमें 7,515 पुरुष और 6,712 महिला मतदाता हैं। इनके वोट डालने के लिए 6 मतदान केंद्र और 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनके मताधिकार के प्रयोग के लिए 6 मतदान केंद्र और 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दो मतदान केंद्र और पांच मतदेय स्थल अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात