BREAKING NEWS

Wednesday 22 November 2017

मुलायम अल्पसंख्यकों और किसानों के सच्चे हितैषी

केक काट कर मनाया गया सपा के पूर्व अध्यक्ष का जन्म दिन  

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 79 वां जन्म दिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं जगह-जगह केक काट कर मनाया। मुलायम सिंह यादव को धरती पुत्र, किसानों और अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी बताते हुए स्थानीय नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।
सदर चुंगी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व राष्टï्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन मनाया गया। केक काट कर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को  खिलाकर खुशियां मनायी। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसानों और अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे स्थानीय नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूनम मौर्या और सभी वार्ड प्रत्याशियों को एकजुट होकर जीत दिलाएं। इस मौके पर पूनम मौर्या, निजामुद्दीन अंसारी, श्रवण जायसवाल आदि उपस्थित रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अत्यन्त उत्साह के साथ सपा के पूर्व राष्टï्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। केक काटने के बाद मिठाई का वितरण भी किया गया। पूर्व क्षेत्रीय सपा विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने दो पूर्व विधान सभा अध्यक्षों डा. सैयद अहमद मुज्तबा व राज बहादुर यादव के साथ केक काटा और परस्पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर गुलाब चन्द्र सरोज के कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह नगर पंचायत केराकत के चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों को जिताने में जी जान से जुट जायें। इस अवसर पर फौजदार यादव, भाईजी, सत्यनरायन चौहान, रमेश यादव, रोशन यादव, शिवपूजन प्रजापति, रविन्दर यादव, रामसमुझ यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात