BREAKING NEWS

Saturday 25 November 2017

वृद्घ पर हमला कर लूटपाट



   सिद्दीकपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में शुक्रवार की रात आधा दर्जन की संख्या में लुटेरों ने घर में घुसकर लूटपाट किया। जग जाने पर वृद्ध लल्लन सिंह को पीटकर जख्मी कर दिया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आदमपुर गांव निवासी 62 वर्षीय लल्लन सिंह का परिवार किसी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। लल्लन सिंह एक बच्चे के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात को वह जाग गए घर से बाहर निकले, तो देखा कि तीन की संख्या में लोग खड़े हैं शेष अन्दर लूटपाट कर रहे थे। हाल पता पूछते ही लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तब उन्होंने आपबीती बतायी। कुछ देर बाद जब वह घर में गए तो देखा कि घर के कमरों का सामान तितर-बितर है। एक कमरे का एक बक्सा गायब था। जिसमें नकदी व आभूषण लैपटाप रखे हुए थे। ग्रामीणों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह घर से दो मीटर दूरी पर बक्सा टूटा मिला। भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने पर दे दी है। पुलिस ने चोरों को तालाश शुरू कर दिया है। लूट में कितने का समान गया है यह पीडि़त लल्लन सिंह ने कहा परिवार आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात