BREAKING NEWS

Thursday 23 November 2017

विषैले जंतुके काटनेसे दो गायकी मौत




   जलालपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बीती रात विषैले जंतु के काटने से दो गायों की मौत हो गयी। बुधवार की रात नेवादा गांव में प्रदीप सिंह की दो गायों की किसी विषैले जंतु ने काट लिया। घटना के सुबह में जब वो गायों को चारा खिलाने के लिए गोशाला से बाहर निकालने गए तो एक गाय मरी पड़ी थी। दूसरी गाय जमीन पर गिरकर छटपटा रही थी। पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज किया गया लेकिन फिर भी गाय की मौत हो गयी। दोनों गाये जर्सी किस्म की थी और पंद्रह दिन बाद बच्चा भी देने वाली थी। गायों की कीमत पशुपालक ने एक लाख बताई।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात