BREAKING NEWS

Thursday 23 November 2017

महेंद्र पांडेय ने मोदी-योगी सरकार का किया गुणगान


शाहगंज में चुनावी सभा में प्रत्याशियों को जिताने की अपील की 
 
   शाहगंज (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का खूब गणगान किया। नगर के गांधी नगर कलक्टरगंज में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर तीखे हमले किए। केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए शाहगंज नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे विलम्ब से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का हेलीकाप्टर सेन्ट थामस इण्टर कालेज के मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। वहां से सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ेके साथ जुलूस की शक्ल में सभा स्थल पर पहुंचे। विलम्ब से पहुंचने के कारण माल्यार्पण के फौरन बाद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने माइक संभाला लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद पहली बार केंद्र में साफ-सुथरी सरकार बनी है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए सपा, बसपा और लालू प्रसाद यादव पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि स्थानीय नगर निकायों में भी भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी गीता जायसवाल और सभी वार्ड सभासद प्रत्याशियों के नाम लेकर उन्हें लोगों से जिताने की अपील की। सभा को जौनपुर चुनाव प्रभारी सिद्धेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, अनीता रावत, गीता जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, श्रवण कुमार सिंह, रुपेश जायसवाल, संगीता जायसवाल, रीता जायसवाल, अजित प्रजापति, विजय लक्ष्मी, हेमंत जायसवाल, बेचन पाण्डेय, साधु तिवारी, यश, बेचन सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात