BREAKING NEWS

Sunday 26 November 2017

जायरीनों की उमड़ी भीड़, पेश की नजराने अकीदत



हजरत हम्जा चिश्ती का सालाना उर्स संपन्न 
   जौनपुर। हजरत हम्जा चिश्ती का 542 वां सालाना उर्स विशेषरपुर स्थित दरगाह शरीफ में शनिवार को मनाया गया। पूरी रात हजरत हम्जा चिश्ती की शान में सुफियाना कौव्वाली का दौर चला। रविवार को सवेरे कुल शरीफ पढऩे के बाद जिले और मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ की गई।
   इससे पहले शनिवार की सुबह चार बजे गुस्ल मजार शरीफ हुआ। तिलावते कलाम पाक से उर्स का आगाज हुआ। इसके बाद गागर और चादरपोशी का कार्यक्रम हुआ। हजरत मौलाना मोहिउद्दीन हश्शाम ने तकरीर की। बाद नमाज जोहर नातिया मुशायरा में शहर की तमाम शोअरा-ए-कराम ने नजराने अकीदत पेश किया। ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार जुलूसे चादर व गागर सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने से उठकर मजार शरीफ पहुंचा। चादरपोशी और गुलपोशी हुई। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद की सरपरस्ती में 35 वां राष्ट्रीय एकता सम्मेलन हुआ। पूर्व मंत्री पारस नाथ यादव, पं. अवधेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, पूर्व विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, बिजली विभाग के कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, आदर्श सेठ, नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी पूनम मौर्या, राजन सिंह, नवीन सिंह बसगोती, संजय जंडवानी, रवि मिंगलानी, सोमेश्वर केसरवानी, कैलाश यादव, डा. हनीफ अंसारी, तुफैल अंसारी, शमीम अहमद, शान मोहम्मद रहीमी आदि ने गंगा-जमुनी तहजीब पर रोशनी डाली। पूरा समारोह हसन मंजूर अब्बासी सज्जादा नसीन वलीदपुर शरीफ मऊ की देखरेख ेमें हुआ। अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने मेहमानों का स्वागत किया। संचालन मौलाना नसीम रजा और संजीव यादव ने संयुक्त रूप से किया। आभार संयोजक अरशद कुरैशी ने व्यक्त किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात