BREAKING NEWS

Sunday 26 November 2017

मुसलमान अपने हालात के लिए खुद जिम्मेदार


मौलाना आयतुल्लाह अकिकुल ने कहा, रसूल की सीरत पर करें अमल 
कांग्रेस नेता सिराज मेंहदी की मां की इसाले सवाब की मजलिस संपन्न 
   जौनपुर। लंदन के प्रख्यात मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना आयतुल्लाह अकिकुल गरवी ने कहा आज के दौर में मुसलमान अपने हालात के लिए खुद जिम्मेदार हंै। अगर मुसलमान रसूले पाक की सुन्नतों पर अमल करें तो दुनिया व आखिरत में उनका सर ऊंचा उठेगा। इसलिए हमे अल्लाह के नबी द्वारा बताए रास्ते पर चलना चाहिए। वह रविवार को खेतासराय क्षेत्र के कलांपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माइनारिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी की माता स्वर्गीय हसन बांदी की चालीसवें की इसाले सवाब की मजलिस को खेताब करते हुए कही।
 
उन्होंने  कहा कि इस्लाम की बका के लिए हजारों कुर्बानियां दी गई, जिसके बाद इस्लाम हम तक पहुंचा है। मौजूदा दौर में मुसलमान के जो हालात हैं उसके लिए कोई और नहीं वह खुद जिम्मेदार हैं। आज का मुसलमान अल्लाह के नबी द्वारा बताये रास्ते से भटक गया है। हमें अल्लाह व उसके रसूल के बताए नेक रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने मां बाप की खिदमत करने पर जोर देते हुए कहा कि उनकी खिदमत करने से अल्लाह खुश होता है और जन्नत में मुकाम अता फरमाता है। मौलाना ने मौला-ए-कायनात हजरत अली की भी फजीलत बयान की। उन्होंने नाना के दीन के लिए इमाम हुसैन द्वारा करबला में दी गई कुर्बानी का भी जिक्र किया। मजलिस में मरसियाख्वानी समर रज़ा व हमनवां ने की। पेशखानी मंजऱ भोपाली, नायाब हल्लौरी, अंज़ार सीतापुरी, नैय्यर जलालपुरी, डॉ पीसी विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी, मौलाना हसन मेंहदी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, देवव्रत मिश्रा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एसपी सिंह, साजिद हमीद, आफताब खान, डॉ शौकत, आज़मगढ़ के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एजाज़ अहमद, बॉम्बे मरकंटाइल बैंक के चेयरमैन ज़ीशान ज़ैदी, राजेश सिंह, मोहम्मद नकी, नफ़ीस, फहमी, जऱगाम हैदर, नजमुल हसन नजमी , मोहम्मद हसन नसीम , मिजऱ्ा जावेद सुल्तान के साथ हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद रहे। हाजी सिराज मेंहदी ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात