BREAKING NEWS

Thursday 30 November 2017

मध्य प्रदेश से भागी महिला को ले गई पुलिस


जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव स्थित भुइयां भवानी मंदिर पर विगत दो दिन से मध्य प्रदेश के रीवां जिले की हिरण्या मिश्रा नामक एक 36 वर्षीय महिला ने ठिकाना बना लिया था। दिन में ग्रामीणों से पुवाल बिस्तर भोजन मांग लेती थी और रात सुनसान मंदिर में सोने चली जाती थी। गुरूवार की रात्रि ठंढ बढ़ जाने से वह पुवाल और बिस्तर को आग के हवाले कर जान बचाई। सुबह ग्रामीणों ने देखा की मंदिर धुएं से काला पड़ गया है तो महिला से पूछताछ करते हुए 100 नंबर की पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची 100 पुलिस ने उसे मीरगंज थाने के जंघई पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में जंघई चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि महिला परिजनों से नाराज हो घर से यहां चली आई थी। उसे पुलिस बल के साथ वापस घर भेज दिया जा रहा है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात