BREAKING NEWS

Friday 22 December 2017

बालीबाल खेल रही छात्रा घायल


मछलीशहर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के खजुरहट गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वालीबाल खेलते समय छात्रा घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खजुरहट गांव निवासी विपिन सरोज की पुत्री प्रीति (11) उक्त विद्यालय में कक्षा छ: की छात्रा है। वह विद्यालय के ग्राउंड में सभी छात्रों के साथ गुरुवार को वालीबाल खेल रही थी। इसी दौरान वह असन्तुलित होकर बगल में खडंजा मार्ग पर गिर पड़ी। जिससे उसका हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। अध्यापकों ने आनन-फानन उसे सीएचसी पहुँचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात