BREAKING NEWS

Friday 29 December 2017

आशुतोष को जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग


 
   जौनपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को विशेष चिकित्सा और जेड श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने का आग्रह किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के  नेतृत्व में शुुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्टे्रट इंद्र भूषण वर्मा को सौंपा। इसमें कहा गया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय पर गत 18 दिसंबर को शामली में दूसरी बार जानलेवा हमला किया गया। गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी प्राथमिकी शामली के कांधला रायजदाना थाने में दर्ज है। प्रतिनिधिमंडल में दिवस शुक्ला, अतुल मिश्रा, अमित तिवारी, एसके मिश्रा, पुष्कर मिश्र आदि रहे।


Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात