BREAKING NEWS

Thursday 28 December 2017

परिश्रम से ही मिलती है सफलता


तिलकधारी सिंह पुरस्कार वितरण समारोहका हुआ शुभारम्भ
  जौनपुर। प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्टï्र के कल्याण हेतु किया जाना चाहिए। तिलकधारी शिक्षण संस्थान की प्रतिभाएं राष्टï्रीय स्तर पर अपनी आभा प्रकाशित कर रही है। उक्त बातें टीडी इण्टर कालेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में प्रो. तिलकधारी सिंह पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. टीडी सिंह ने कही।
 
   प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्था में संसाधनों का अभाव कभी होने नहीं दिया जाएगा। प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षाविद् जन तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने हेतु लक्ष्य का निर्धारण कर योजनाबद्घ ढंग से परिश्रम करने की आवश्यकता है। असफलता का तात्पर्य यह नहीं है कि व्यक्ति में क्षमता का अभाव है बल्कि लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सम्यक प्रयास का अभाव है। प्रभारी दिनेश कुमार सिंह तथा विजय बहादुर सिंह ने भी समारोह को सम्बोधित किया। वैज्ञानिक वर्ग के आकाश को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1500 रूपये नगद, प्रमाण पत्र, पुस्तक, लेखनी प्रसाद की गयी। द्वितीय पुरस्कार विकास एवं जतिन अस्थाना को संयुक्त रूप तथा तृतीय पुरस्कार अवनीश, सतीश एवं हर्ष में संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। अमित, आनन्द, निकिता, शिप्रा को भी पुरस्कृत किया गया। विनीता वं पूजा ने मनोहरी सांस्कृति कार्यक्रम पुस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं संचालन प्रवक्ता डा. सुनील कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर बीबी सिंह, वीके सिंह, रमेश सिंह, जनार्दन सिंह, विरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जय सिंह, बद्री नाथ सिंह, सुभाष चन्द्र, नम्रता सिंह, विक्रम सिंह सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य डा. विरेन्द्र प्रताप सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात