BREAKING NEWS

Wednesday 27 December 2017

धरना देकर बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी


राजस्व संग्रह अमीनों का 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन 
   जौनपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला इकाई ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर कलक्टरेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्व को ज्ञापन भेजा। संगठन ेचेतावनी दी है कि यदि मांगें मानी नहीं गई तो राजस्व संग्रह अमीन पूरे प्रदेश मेें बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
   पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले भर के राजस्व संग्रह अमीन कलक्टरेट परिसर में एकत्र हुए। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरना पर बैठ गए। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्व संग्रह अमीनों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। संघ उसका समर्थन करता है। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष बदरे आलम ने कहा कि यदि संगठन की न्यायोचित 11 सूत्री मांगें मानी नहीं गईं तो पूरे प्रदेश में राजस्व संग्रह अमीन बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीपी सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सदर तहसील इकाई के संरक्षक कुंज बिहारी सिंह, अध्यक्ष मधुकर द्विवेदी, मंत्री राकेश दुबे आदि ने संबोधित किया। धरना पर बैठने वालों में शेष बहादुर सिंह, लक्ष्मण यादव, राम चंद्र, साहब लाल मौर्य, सुभाष चंद्र यादव, राकेश कुमार सिंह, वंशराज, शिव शंकर सिंह, नंदलाल, राजेश सिंह आदि रहे।
   संगठन की मांगों में प्रमुख है सामयिक सेवाओं को जोड़ कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ा कर 2800 किया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीडऩ रोका जाए। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। उप जिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाए।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात