BREAKING NEWS

Tuesday 26 December 2017

जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ सम्मानित


लायंस क्लब सूरज कार्यालय में आयोजित हुआ समारोह 
   जौनपुर। दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ समाज को सामूहिक विवाह से जरिए छुटकारा दिलाने  के प्रयास में जुटी जिले की अग्रणी सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था जेब्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सेठ को रविवार को लायंस क्लब सूरज द्वारा सम्मानित किया गया। यह समारोह सिपाह में त्रिपुंड भास्कर मौर्य के आवास स्थित संगठन के कार्यालय पर किया गया।
 
क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष साहू बच्चा एवं पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष साहू बैटरी,  लायन त्रिपुंड भास्कर मौर्य ने संजय सेठ को माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लायंस सचिव सुशील कुमार स्वामी ने जेब्रा फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला और जेब्रा के आगामी कार्यक्रमों में लायंस क्लब सूरज की सक्रिय सहभागिता का वादा किया। जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अध्यक्ष लायंस अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विकास साहू उर्फ विक्कीस अरविंद जायसवाल, अशोक अग्रहरि, विनोद कुशवाहा, ईश्वर मोदनवाल, राजेंद्र खत्री, आनंद स्वरुप, डॉ रंजीत श्रीवास्तव, अरविंद, सर्वजीत श्रीवास्तव, सतीश मौर्य, समीर दुबे, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात