BREAKING NEWS

Tuesday 26 December 2017

मार्शल की टक्कर से गिमटी के परखचे उड़े

   खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के पिलकिछा तिराहे पर मंगलवार की तड़के तेज रफ्तार मार्शल वाहन की टक्कर से चाय-पान विक्रेता की गिमटी के परखचे उड़ गए। चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि उक्त वाहन पशु तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त तिराहे पर गांव का ही नंद लाल यादव गिमटी में चाय-पान की दुकान चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार को वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया। भोर मे टक्कर के बाद हुई आवाज सुन कर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे तो देखा मार्शल वाहन की टक्कर से गिमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मार्शल को छोड़ कर चालक भाग गया था। मार्शल के भीतर गोबर देख लोग कयास लगा रहे हैं कि मार्शल का इस्तेमाल पशु तस्करी में किया जाता रहा होगा। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात