BREAKING NEWS

Thursday 28 December 2017

सड़क हादसे में वृद्ध मरा, युवक घायल



   धर्मापुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव के पास गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
   पड़ोसी जिले आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कुमुहा देवरी गांव निवासी राम मदन (62) अपने परिचित राम विलास विश्वकर्मा के साथ जौनपुर रिश्तेदारी गए थे। वहां से घर वापस लौटते समय सायंकाल चोरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे तभी पीछे से सिलेंडर लाद कर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सहित गिरने से सवार दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा गया। डाक्टरों ने राम मदन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। राम विलास का उपचार चल रहा है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात