BREAKING NEWS

Friday 22 December 2017

आग से 400 बोझ पुआल खाक


मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धौरहरा ग्राम में गुरुवार की रात अगलगी में चार सौ बोझ पुआल खाक हो गया। उक्त गांव निवासी रमा शंकर पाण्डेय धान की पिटाई करा कर घर से थोड़ी दूर पर करीब चार सौ बोझ पुआल मवेशियों के चारा के लिए रखा था। गुरुवार की रात पुआल के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पुआल खाक हो गया। रमा शंकर पांडेय को अंदेशा है कि किसी ने रंजिशवश पुआल के ढेर में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि पुआल जल जाने के मवेशियों के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात