BREAKING NEWS

Saturday 23 December 2017

श्रीश्याम ध्वजा शोभायात्रा से शहर डूबा श्याम रंग में



भजन गायकों ने लगाया चार चांद, जगह-जगह हुआ स्वागत 
   जौनपुर। श्री श्याम महोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को निकली भव्य श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा से   शहर श्याम रंग में सराबोर हो गया। जगह-जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भजन गायकों ने समां बांध दिया।
   शोभायात्रा अपराह्न सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर से शुरु हुई। इसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैंड-बाजा, ढोल और श्रीश्याम महाप्रभु की झांकियां शामिल थीं। महिलाएं और पुरुष श्री श्याम प्रभु की 101 निशानियां लिए हुए थे। नाचते हुए चल रहे भक्तों से शहर का माहौल श्याम रंग में सराबोर हो गया। शोभायात्रा में नानपारा के कुमार शानू और कानपुर से आए भजन गायक भक्ति गीतों की रसधार बहाते चल रहे थे। पूरा शहर श्याम रंग में डूब गया। ओलंदगंज, शाही पुल, कसेरी बाजार, चहारसू चौराहा, हरलालका रोड, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, सुतहटी बाजार होते हुए अहियापुर तिराहे पर पहुंच कर शोभायात्रा का समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए रास्ते भर सैकड़ों की तादाद में लोग सड़क की दोनों पटरियों पर मौजूद रहे। जीत प्रकाश हरलालका, रमापति केडिया, निमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, श्याम मोहन अग्रवाल, मनोज हरलालका, प्रचार मंत्री विजय केडिया, सुधीर केडिया, तन्मय केडिया, निर्भय चंद्र केडिया, अभिषेक अग्रवाल आदि शोभायात्रा को सफल बनाने में लगे रहे। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संजय केडिया ने सभी के प्रति आभार जताया। उधर, रविवार को श्री श्याम महोत्सव के आयोजन स्थल वृंदावन धाम (घनश्याम दास का बागीचा, उर्दू बाजार) में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा नयनाभिराम सजावट की गई है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात