BREAKING NEWS

Thursday 28 December 2017

कांग्रेस राजनीतिक दल ही नहीं जीवंत विचारधारा


जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया पार्टी का 133 वां स्थापना दिवस 
   जौनपुर। कांग्रेस केवल राजनैतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक जीवंत विचारधारा है। आज का दिन दुनिया के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। यह बात गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के 133 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह ने कही।
   अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करके जन कल्याण के लिए कार्य करती रही है और आगे भी हमेशा करती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजन को शपथ दिलाई कि वे फासीवादी विचारधारा के विरुद्ध अनवरत संघर्ष जारी रखेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा उन्माद और झूठ के खिलाफ कांग्रेसजन हमेशा लड़ते रहेंगे। इससे पहले झंडारोहण कर पार्टी कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पं. यतींद्र नाथ त्रिपाठी, रामचंद्र मिश्र, देवानंद मिश्र, विनोद त्रिपाठी, देवेंद्र बहादुर सिंह, दाता राम त्रिपाठी, दया सागर राय, अखिलेश श्रीवास्तव, राजनाथ राम, आफताब अहमद, कमला प्रसाद तिवारी, रमापति मिश्र, छोटे लाल यादव, आनंद मिश्र, मंगला मिश्र, सत्यवीर सिंह, फैसल हसन तबरेज, शार्दूल सम्राट, नन्हें अंसारी, विशाल सिंह हुकुम, सुभाष सिंह, लव गुप्ता, जय प्रकाश त्रिपाठी, इंद्रजीत गौतम, मोहम्मद  अख्तर, विजय यादव, रामजीत सिंह बांकुरे, गौरव सिंह, फैसल यासीन, राम अवतार सोनी, अबुजर शेख, भृगुनाथ रावत आदि मौजूद रहे। संचालन विजय शंकर उपाध्याय एडवोकेट ने किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात