BREAKING NEWS

Wednesday 27 December 2017

घर से हजारों की चोरी

                           
   सुइथाकला(जौनपुर)। सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर का ताला चटका कर नकदी सहित हजारों की संपत्ति पार कर दी। उक्त गाँव निवासी जसवंत के घर में चोर ताला तोड़ कर घुसे। कमरे के रखी अटैची, सूटकेस, बैग आदि लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूर खेत में सूटकेस, अटैची आदि टूटी पाई गई। उसमें रखे जेवर, नकदी, जेवर आदि नदारद थे। गृहस्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात