BREAKING NEWS

Thursday 28 December 2017

शौच गई युवती के साथ दुष्कर्म


   मडियाहूं (जौनपुर)। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम शौच के लिए गई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया और भाग गया। पुलिस का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
   उक्त गांव की विवाहिता युवती घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहीं पहले से मौजूद गांव के ही युवक ने उसे दबोच लिया और आतंकित कर उसके साथ बलात्कार किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद युवती ने शोर मचाया तो वह भाग गया। परिजन और आस-पास के ग्रामीण जुट गए।  घटना की सूचना परिजन ने यूपी-100 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस को पीडि़ता ने आरोपी के तौर पर गांव के ही सनधन चौहान का नाम बताया। पुलिस ने तुरंत आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके पश्चात पीडि़ता  को लेकर परिजन थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने घटना के बारे में पूछने पर कहा कि महिला के  साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल मुआयना भी नहीं कराया है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात