BREAKING NEWS

Tuesday 26 December 2017

दो स्कूलों में चोरी


   तेजीबाज़ार (जौनपुर)।  सोमवार की रात चोरों ने महराजगंज थाना क्षेत्र के दो स्कूलों को निशाना बनाया।  प्राथमिक पाठशाला पिपरी की प्रधानाध्यापिका नीलम यादव ने बताया कि रोज की भाँति सफाई कर्मी अजय शंकर पाल स्कूल में झाड़ू लगाने पहुंचा तो प्रधानाध्यापक कक्ष का दरवाजा खुला देखकर चकित रह गया।  उसने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी। पुलिस को सूचना दी गई। चोर दरवाजे की कुंडी काटकर दोनों विद्यालयों में से वाई-फाई मशीन को क्षतिग्रस्त कर उसकी बैटरी निकाल ले गए। पिपरी स्कूल से गैस सिलेन्डर भी चुरा ले गये। गौराकलां विद्यालय से 50 किलोग्राम चावल और टाट पट्टी उठा ले गए। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने तेजीबाजार पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी है। चौकी प्रभारी धनुषधारी पांडेय छानबीन कर रहे हैं। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात