BREAKING NEWS

Monday 25 December 2017

सूमो दीवार से टकराई, बालक जख्मी



   खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के दरना गांव में सोमवार को दोपहर बेकाबू हुई टाटा सूमो आंगनवाड़ी केंद्र की चहारदीवारी से जा टकराई। दीवार के मलबे में दबने से बालक घायल हो गया। उसे हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उक्त गांव के संपर्क मार्ग के बगल स्थित आँगनवाड़ी केंद्र के पास बच्चे खेल रहे थे। तेज गति से जा रही टाटा सूमो चालक के नियंत्रण खो देने से आँगनवाड़ी केंद्र की दीवार से टकरा गई। दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबने से खेल रहे बालकों में से एक अनूप कुमार (10) पुत्र अशोक कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएससी पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात