BREAKING NEWS

Monday 25 December 2017

अटल भारत के यशस्वी राजनेता

पूर्व प्रधानमंत्री की जगह-जगह मनाया गया जन्म दिन, काटे गए केक, बांटी गई मिठाई 

जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्म दिवस सोमवार को पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। कहीं केक काटा गया तो कहीं गुब्बारे फोड़े गए। उन्हें दुनिया में भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाला राजनेता बताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शतंजीवी होने की कामना की गई।
भाजपा की जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव के आवास आयोजित समारोह में अटल जी के चित्र के समक्ष केक काटा गया। गुब्बारे फोड़कर सामूहिक प्रार्थना में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील उपाधयाय ने कहा कि विश्व में कई ऐसे युग पुरुषों का जन्म हुआ है जिन्होंने अपने राष्ट्र के जीवन और उसके काल चक्र पर अमिट छाप छोड़ी है। उन विद्वानों के स्वभाव और प्रकृति के कारण उस देश की न केवल राजनीतिक अपितु नागरिक जीवन के विभिन्न आयाम भी प्रभावित हुए हैं, अटल जी इसी श्रेणी में आते हैं। जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी की राजनीतिक कूटनीतिक दक्षता, दूरदर्शिता, वाकपटुता, बौद्धिक क्षमता और कुशल नेतृत्व के कई किस्से सार्वजनिक हैं। अटल जी ने देश को नई दिशा और दशा देने का कार्य किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी की विदेश नीति की पूरी दुनिया कायल है। संदीप तिवारी ने कहा  अटल जी बाल्य काल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे जिसका एकमात्र उद्देश्य मातृभूमि की नि:स्वार्थ सेवा करना रहा। इसी भावना से आज भी देश भर में संघ के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता सक्रिय हैं। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, सुभाष अग्रहरि, परविंदर चौहान, श्याम मोहन, सुरेश अस्थाना, सुनीत प्रकाश पिंटू, प्रमोद सिंह, विमला श्रीवास्तव, नीतू सिंह, उषा मौर्या, मंजू उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी, ब्रम्हेश शुक्ला, सरला त्रिपाठी, सविता त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, राम कृष्ण नारायण, पूनम विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
जफराबाद के काजी अहमदनूर वार्ड के भाजपा बूथ अध्यक्ष गुलाब चन्द मधुकर के आवास पर  जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विजय चौरसिया, विनय निषाद, सतीश निषाद, विनोद मौर्य, अमर ज्योति, मनोज विश्वकर्मा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सूरज माली आदि मौजूद रहे। अहमदपुर बूथ अध्यक्ष बबिता सिंह के नेतृत्व में भी जन्मदिन सोल्लास मनाया गया। खुटहन मंडल के सभी 122 बूथों पर केक काट व मिष्ठान वितरण कर जन्म दिन मनाया गया। भिवरहां गांव में मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। खेतासराय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लासके साथ मनाया गया। कई वार्डो में भाजपा कायकर्ताओ ने मिठाइयां और फल लोगों को खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. अमलेंद्र गुप्ता, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजू बिन्द, राजू बिन्द, अजय साहू, दीपक साहू, मोहन विश्कर्मा, विजय बरनवाल, औरेन्द्र यादव, प्रेम विश्कर्मा, हरि ओम बरनवाल, राज कुमार आदि उपस्थित रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  के जन्म दिन के उपलक्ष्य में केराकत नगर में पार्टी कार्यकताओं व पूर्व विधायक श्री अशोक सोनकर के नेतृत्व में उनके दीर्घजीवी होने की प्रार्थना ईश्वर से की गई तथा जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर आनन्द श्रीवास्तव, दिलीप सोनकर आदि उपस्थित रहे। मुंगराबादशाहपुर में अटल जी के चित्र पर चंदन लगा कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस अवसर पर इस मौके पर शिव प्रसाद मिश्र, मौनी बाबा, दुर्गेश दूबे, जितेन्द्र पाण्डेय, आशीष तिवारी, नितीश दूबे, अनुराग दूबे, अमित जायसवाल, वरूण शुक्ला, शशांक दूबे, आनन्द मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मडिय़ाहूं संवाददाता के अनुसार: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 93 वां जन्मदिन के डी एस महाविद्यालय सुभाषपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गौरव शुक्ला, डा. सत्यनारायण दुबे, डा. अजय दुबे, डा. अर्चना पाठक, रितेश पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात