BREAKING NEWS

Monday 25 December 2017

सम्पादक को श्रद्धांजलि


   जौनपुर। जौनपुर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ की एक आवश्यक बैठक कैम्प कार्यालय शारदा टावर पर अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में संघ का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ उच्च अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही संघ को और मजबूत बनाने के लिए नये सदस्य बनाने पर भी चर्चा की गयी। अंत में वरिष्ठ सम्पादक शशांक शेखर त्रिपाठी एवं डीएनए जनक डा. लालजी सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर संरक्षक आईबी सिंह, राजेश श्रीवास्तव, हसनैन कमर दीपू, अजीत सिंह, राजन मिश्रा, कुंवर दीपक सिंह, अमित गुप्ता, अरशद अब्बास, अर्जुन यादव, मनोज ओझा, अरुण श्रीवास्तव, मनोज सिंह पटेल, कुंवर नीतिश, मोहम्मद अब्बास, विजय सिंह विद्यार्थी, दीपक मिश्रा मौजूद रहे। संचालन महामंत्री विश्वप्रकाश श्रीवास्तव दीपक ने किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात