BREAKING NEWS

Monday 25 December 2017

मारपीट में 8 घायल



   खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के जैनपुर गांव में महीनों से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों ने एक महिला सहित तीन को हालत गंभीर देखते हुए  जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव के सुधाकर मिश्र व पड़ोसी राम तीरथ मिश्रा के बीच महीनों से भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी को ेलेकर दोनों पक्षों के बीच सोमवार को लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष के सुधाकर, उसकी पत्नी पद्मावती देवी, पुत्र संजीव और भतीजा प्रवेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के राम तीरथ, उसकी पुत्र वधू अंजू देवी, पुत्र इन्द्रभान और पौत्र विनय घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल पद्मावती, सुधाकर और संजीव को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात