BREAKING NEWS

Thursday 28 September 2017

दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

बरसठी इलाके में हुई घटना, 4 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
छात्राको मेडिकल मुआयना को भेज कर पुलिस छानबीन में जुटी
बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती की किशोरी बुधवार की रात गैंग रेप की शिकार हो गई। पीडि़ता के बयान के बाद उसके  दादा की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
दसवीं कक्षा में पढऩे वाली 16 वर्षीया रिंकी (काल्पनिक नाम) रात करीब दस बजे घर के बाहर मां के बगल में चारपाई डाल कर सो गई। देर रात उसकी मां की नींद खुली तो रिंकी को बिस्तर पर न पाकर आवाज लगाई और इधर-उधर देखा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तब उसकी मां ने परिवार के अन्य लोगों को जगा कर इसकी जानकारी दी। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहम उठे। खोजबीन की जा रही थी कि इसी बीच करीब एक घंटे बाद रिंकी बदहवाश और अस्त-व्यस्त हालत में घर लौटी। उसकी दशा देख परिजन सहम उठे। परिजन के पूछने पर रिंकी ने बताया कि जब वह गहरी नींद में थी, तभी कुछ लोग मुंह दबाकर उसे गांव में सुनसान स्थान पर उठा ले गए। वहां चार युवकों ने उसे डरा-धमका कर बारी-बारी के साथ उसके साथ बलात्कार किया और छोड़ कर चले गए। इसके बाद वह किसी तरह से उठ कर घर आई। रात में ही घटना की सूचना यूपी-100 पर डायल कर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह  सहयोगियों के कुछ ही देर बाद गांव में पहुंच गए। बाद में महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव भी सहयोगियों के साथ आ गईं। सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के दादा की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, दलित उत्पीडऩ निवारण अधिनियम आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव की निगरानी में पीडि़ता को मेडिकल मुआयना और उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किए जाने के  लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। चिह्नित होने के बाद उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात