जंघई (जौनपुर)। आटो रिक्शा चालक सवार युवक को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश करने के बाद चालीस हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। घटना पड़ोसी जिले इलाहाबाद के फूलपुर और वारी गांव के बीच हुई। मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव का संजय कुमार तिवारी शनिवार की सुबह इलाहाबाद से रोडवेज बस से फूलपुर आया। वहां से घर आने के लिए आटो रिक्शा रिजर्व किया। आटो रिक्शा चालक ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। फूलपुर और वारी गांव के बीच उसे अद्र्ध मूच्र्छित अवस्था में उतार दिया और उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये लूट कर भाग गया। होश में आने के बाद उसने मोबाइल फोन से अपने भाई धनंजय को आपबीती बताई। धनंजय घटनास्थल पर पहुंचा और संजय को लेकर फूलपुर थाने गया। जहां पीडि़त ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना छानबीन कर रही है।
Saturday, 30 December 2017
आटो रिक्शा चालक 40 हजार लेकर भागा
जंघई (जौनपुर)। आटो रिक्शा चालक सवार युवक को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश करने के बाद चालीस हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। घटना पड़ोसी जिले इलाहाबाद के फूलपुर और वारी गांव के बीच हुई। मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव का संजय कुमार तिवारी शनिवार की सुबह इलाहाबाद से रोडवेज बस से फूलपुर आया। वहां से घर आने के लिए आटो रिक्शा रिजर्व किया। आटो रिक्शा चालक ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। फूलपुर और वारी गांव के बीच उसे अद्र्ध मूच्र्छित अवस्था में उतार दिया और उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये लूट कर भाग गया। होश में आने के बाद उसने मोबाइल फोन से अपने भाई धनंजय को आपबीती बताई। धनंजय घटनास्थल पर पहुंचा और संजय को लेकर फूलपुर थाने गया। जहां पीडि़त ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना छानबीन कर रही है।
Friday, 29 December 2017
रोजगार मेला में 109 को मिली नौकरी
जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय चकप्यार अली निकट नारायण नर्सिंग होम में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 109 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी बिथुना फर्टिलाईजर वाराणसी में नौकरी के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया में 95 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। जिसमें से 29 अभ्यर्थी को चयन सेल्स एजिकेटिव के रूप में हुआ। इस प्रकार एम.बी.टी. कृषि मार्ट के एच.आर. ए.एन. अंसारी के द्वारा 115 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार लिया गया। जिसमें से 60 अभ्यर्थी का सेल्स मैनेजर के लिए चयन हुआ एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी अम्बुज श्रीवास्तव के द्वारा 50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 20 बेरोजगार अभ्यर्थी का चयन किया गया। इस अवसर पर मेला प्रभारी शिव कुमार यादव, आर.पी. पाण्डेय एवं आनन्द भूषण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर (बगिया) गांव स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर से शेषावतार लक्ष्मण की बेश कीमती अष्टधातु की प्रतिमा गुरुवार की रात चोरी हो गईं। शुक्रवार को सुबह मंदिर में हुई चोरी का पता उस वक्त लगा जब मंदिर के पुजारी ब्रजेश मिश्रा पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सरपतहां अरविंद कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंच गये और मौका-मुआयना करके जांच पड़ताल करने के साथ ही लोगों से पूछताछ किया।चोरी गयी प्रतिमा तकरीबन 150 साल पुरानी बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर लगभग 150 वर्ष पुराना राम जानकी मंदिर है। मन्दिर के मुख्य द्वार के बायीं तरफ बजरंग बली की प्रतिमा तथा गर्भगृह में राम-जानकी-लक्ष्मण की बेशकीमती मूर्ति स्थापित है। मंदिर के पुजारी ब्रजेश मिश्र नित्य की भांति गुरुवार की रात आरती करने के बाद घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब मंदिर पर पूजन अर्चन करने पहुंचे तो गर्भगृह में लक्ष्मण की मूर्ति गायब देख हैरान रह गए। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। पुलिस की तहकीकात के बाद सूचना पाकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रभारी घनश्याम वर्मा की टीम के साथ डाग स्क्वायड प्रभारी मनोज यादव भी मौके पर पहुंच गये और बारीकी से जांच पड़ताल करने लगे। फिलहाल मूर्ति चोरी की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के सम्बन्ध में शशि प्रकाश सिंह द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गयी है। पुलिस तत्परता से जांच पड़ताल कर रही है।
बेहोशी की हालत में मिला युवक
मुंगराबादशाहपुर। नगर के गजराजगंज मुहल्ला स्थित सुजानगंज बाईपास पर बेहोशी की हालत में एक युवक के मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार सुजानगंज बाईपास पार शुक्रवार की दोपहर में किसी वाहन ने बेहोशी की हालत में वाहन से युवक को उतार कर भाग खड़ा हुआ। थोड़ी देर बाद लोगों की नजर पड़ी तो 100 नं. पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 नं. एम्बुलेन्स से उपचार हेतु मुंगरा पीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस को युवक की तलाशी में मिले कागजातों से उसकी पहचान राजेश कुमार (29) पुत्र बला दीन निवासी नगरा थाना बैजूपुर इटावा के रूप में हुई। युवक मुंगराबादशाहपुर कैसे पहुंचा इसका खुलासा तो समाचार भेजे जाने तक नहीं हो सका था। पुलिस ने मिले फोन नं. पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
प्रमुख सचिव ने तहसील व चिकित्सालय का किया निरीक्षण
सड़क की हालत देखकर जताई नाराजगी, एक्सईएन को दिया निर्देश
शाहगंज। प्रमुख सचिव दुग्ध एवं मत्स्य सुधीर एम. बोगड़े ने शुक्रवार को तहसील के अभिलेखागार व राजकीय पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम विभागों के अधिकारी व मातहत मौजूद रहे।सर्दी हुई बेदर्दी, जनजीवन बेहाल
मनुष्य ही मवेशी भी कांप उठे, शाम होते ही लोग घरों में हुए कैद
जौनपुर। शीतलहर और गलन ने शुक्रवार को लोगों का हाड़ कँपा दिया। धूप न निकलने से मनुष्य ही नहीं मवेशी भी ठिठुरने को मबजूर हो गए। सूर्यास्त के बाद अधिकतर लोग घरों में कैद हो गए। जाड़े के इस सीजन में शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा। ठंड का प्रकोप बढऩे से ऊनी कपड़ों के साथ ही लकड़ी के कोयले की भी मांग बढ़ गई है। बाजार रौनक होने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। ठंड के कहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इंटर मीडिएट तक के स्कूलों को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया है।
मंगलवार को शुरु हुई कड़ाके की ठंड गुरुवार को खिली धूप निकलने से कम हो गई लेकिन शुक्रवार को शीतलहर, गलन और कोहरे ने अबकी के जाड़े का नया रिकार्ड बना दिया। दिन भर सूर्य बादलों के बीच छिपा रहा। एक बार भी भगवान भास्कर अपना तेज बिखेर नहीं सके। लगन और ठंड के कहर से बचने के लिए लोगों ने अधिक से अधिक वस्त्रों को शरीर पर लाद लिया। जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे।हाड़ कँपा देने वाली ठंड से ऊनी और बचाव वाले अन्य वस्त्रों की मांग अचानक बहुत बढ़ गई है। बाजार रौनक होने से कारोबारियों के चेहरे चमक उठे हैं। मोजे, जूते, जैकेट, शॉल, मफलर, इनर, ऊनी टोपियां, लकड़ी के कोयले आदि के खरीददारों के उमडऩे से इनके व्यापारियों का धंधा गरम हो गया है। ठंड के कारण देर रात तक गुलजार रहने वाले शहर के प्रमुख चौराहों पर ही रात नौ बजे के पहले ही सन्नाटा पसर गया। ठंड भले ही जुल्मी हो गई है लेकिन अब तक स्थानीय नगर निकायों और जिला प्रशासन द्वारा अब तक लोगों को राहत देने का कोई उपाय नहीं किया गया है। न तो पर्याप्त स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं और न ही गरीबों और असहायों को कंबल वितरण किया जा रहा है। यह बात और है कि कुछ स्वयंसेवी संगठन और समाजसेवी लोग अपने स्तर से यथा सामथ्र्य गरीबों को कंबल और ऊनी वस्त्र, रजाई आदि बांट रहे हैं।
नहीं जले अलाव
डोभी (जौनपुर)। हाड़ कँपा देने वाली ठंड शुरु हो जाने के बाद भी अब तक क्षेत्र में कहीं भी अलाव का प्रबंध तहसील प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। लोग-बाग कहते हुए जा रहे हैं कि न जाने कहां गुम हो गई है अलाव की व्यवस्था। क्षेत्र के खुज्झी, मारिकपुर, बजरंग नगर, बीरीबारी, चंदवक, पतरहीं, कृष्णा नगर, कोईलारी ब्रह्मबाबा, मोढ़ैला, रतनूपुर आदि छोटी-बड़ी बाजारों में हर साल दिसंबर में जिला प्रशासन अलाव की व्यवस्था करता था। अब तक अलाव का प्रबंध न होने से दुकानदार और राहगीर ठंड से काँपते दिखते हैं। कुछ लोग तो यह कहते सुने गए कि लगता है कि प्रशासन कुछ मौतों के बाद अलाव जलवाएगा।
इंटर तक के स्कूल 4 जनवरी तक बंद
जौनपुर। शीत लहर के कहर को देखते हुए जिले के इंटर मीडिएट तक की सभी शिक्षण संस्थाएं प्रदेश सरकार के आदेश पर आगामी चार जनवरी तक के लिए बंद कर दी गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश निर्गत किया। सायंकाल जिला विद्यालय निरीक्षक ने सायंकाल समस्त बोर्ड आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड एवं अन्य द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शीत लहर के कहर को देखते हुए चार जनवरी तक कक्षाएं संचालित न किए जाने का आदेश जारी किया। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया है।
मोदी-योगी सरकार ने जनता को छला: लाल बहादुर
नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा अखिलेश जैसा कोई नेता नहीं
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसा कोई दूसरा नेता भारतीय राजनीति में नहीं है। किसी भी पार्टी की लोकप्रियता नेता, नीति और नीयत से होती है। यह सब समाजवादी पार्टी के पास है। वह शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जनता को बहका कर भाजपा देश और प्रदेश में सत्ता में आ गई। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। आज जनता खुद को ठगी महसूस कर रही है। नोटबंदी से कहां काला धन बाहर आया। करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोलवा दिए गए किसी भी एक व्यक्ति के खाते में पंद्रह लाख रुपये नहीं भेजे गए। भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी। स्थानीय नगर निकाय चुनाव में जिले में हुए भितरघात के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। जो बीत गया सो बीत गया। मैं सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ लोगों को साथ लेकर जिले में पार्टी को मजबूत बनाउंगा। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जन-जन को ïअवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में आई है तो उसने बिना किसी भेदभाव के हर जाति और धर्म के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी से विचार-विमर्श कर वह जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। हमारी पहली प्राथमिकता वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराना है। इसके लिए पार्टी स्तर से बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राज नारायण बिंद, डा. अवध नाथ पाल, पूनम मौर्या, हिसामुद्दीन, सुशील दुबे, राजेश यादव, गौरी सोनकर आदि मौजूद रहे।
ठंड से दो छात्राएं बेहोश
मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से दो छात्राएं बेहोश हो गईं। हाड़ कँपा देने वाली ठंड पडऩे लगी है लेकिन अभी तक अधिकतर स्कूलों में बच्चों को स्वेटर का वितरण नहीं किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। जूनियर हाईस्कूल छाछो में आठवीं कक्षा में पढऩे वाली रीतू यादव पुत्री रमेश कुमार निवासी आनापुर प्रार्थना के समय ही ठंड लगने से बेहोश होकर गिर पड़ी। प्रधानाध्यापक ललित ने परिजन को बुलाकर उसे इलाज के लिए भेज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। दूसरी घटना गंगापुर के प्राथमिक विद्यालय में हुई है जहाँ चौथी कक्षा की छात्रा साधना बिन्द पुत्री राम कुमार बिन्द ठंड से बेहोश हो गई। उसे भी परिजन को बुलाकर उपचार के लिए भेज दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि कड़ाके की ठंड शुरु हो चुकी है लेकिन अब तक बच्चों को स्वेटर नहीं बांटे गए हैं। इस बाबत पूछने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने कहा कि अभी तक ब्लाक में स्वेटर की आपूर्ति नहीं की गई है। मिलते ही वितरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से कुछ विद्यालयों मे स्वेटर वितरित किया जा चुका है।
दबंगों ने 9 बछड़ों को कुएँ में धकेला, 8 की मौत
नेवढिय़ा के बनेवरामें हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष, कार्रवाई किए जाने की मांग
नेवढिय़ा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव में गुरुवार की रात दबंगों ने नौ बछड़ों को सूखे कुएं में धकेल दिया। इनमें से आठ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के देख कर चले जाने के बाद दबंगों ने जेसीबी से कुएं को पाट दिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दबंगों ने गुरुवार की रात में किसी समय गांव के पश्चिम तरफ आम के बाग में स्थित 30 फुट गहरे सूखे कुएँ में नौ बछड़ों को धकेल दिया। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण बाग के पास शौच के लिए गए तो कुएँ से आहट आने पर देखने गए। देखा तो कुएँ में एक बछड़ा छटपटा रहा था। आठ अन्य बछड़े निष्क्रय पड़े थे। गांव के किशन सिंह और आकाश पाठक साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कुएँ में उतरे तो देखा कि आठ बछड़े मृत पड़े थे जबकि एक बछड़ा जीवित था। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से जीवित बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। यूपी-100 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आई और मौका मुआयना कर चली गई। इसके बाद ग्रामीण भी वहां से चले गए। कुछ देर बाद दबंगों ने जेसीबी लगा कर कुएँ को ही पटवा दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी रिकार्डिंग कर वीडियो वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता कुएं को पटा देख आक्रोशित हो गए। उन्होंने नेवढिय़ा थाने पर जाकर तहरीर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबंगों के साथ ही यूपी-100 के पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आशुतोष को जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग
जौनपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को विशेष चिकित्सा और जेड श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने का आग्रह किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में शुुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्टे्रट इंद्र भूषण वर्मा को सौंपा। इसमें कहा गया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय पर गत 18 दिसंबर को शामली में दूसरी बार जानलेवा हमला किया गया। गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी प्राथमिकी शामली के कांधला रायजदाना थाने में दर्ज है। प्रतिनिधिमंडल में दिवस शुक्ला, अतुल मिश्रा, अमित तिवारी, एसके मिश्रा, पुष्कर मिश्र आदि रहे।ग्रामीणों ने चोर को दबोचा, पुलिस को सौंपा
डोभी (जौनपुर)। चंदवक थाना क्षेत्र के थून्हीं गांव के लोगों ने एक युवक को चोरी के सामानों सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया। गांव में पिछले कुछ दिनों से किसी का मोबाइल फोन तो किसी का तार-बल्व तो किसी की मुर्गियां चोरी हो जा रही थीं। कुछ लोगों को गांव के ही चंदन नामक युवक पर शक था। वह उस पर नजर रखने लगे। शुक्रवार को उसे चोरीेेसामानों सहित पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत
सुजानगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमपुर गांव में शुक्रवार को करंट लगने से युुवा प्राइवेट लाइनमैन की झुलसने से मौत हो गई। उसकी मौत के लिए ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बेलवार गांव निवासी अवधेश पटेल (28) पुत्र राधेश्याम पटेल स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर कार्य करता था। वह शट डाउन लेकर डोमपुर गांव में 11 हजार वोल्टेज के खंभे पर चढ़ कर तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली सप्लाई शुरु हो जाने से वह झुलस कर नीचे गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)

