BREAKING NEWS

Sunday, 29 October 2017

जायसवाल समाज ने मनायी कुलदेवता की जयंती


जौनपुर। जायसवाल (कलवार) समाज के कुलवंशज राज राजेश्वर भगवान सहत्राबाहु की जयंती सब्जी मण्डी में स्थित जायसवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने अपने कुलदेवता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ ही कुलदेवता की आरती करने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। तत्पश्चात् वक्ताओं ने कुलदेवता भगवान सहत्राबाहु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये आने वाली पीढ़ी को सही मार्गों पर चलने का संकल्प दिलाया। मास्टर साहब राम दुलारे की अध्यक्षता में आयोजित जयंती में बैजनाथ जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, चन्द्रशेखर जायसवाल, नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री आशुतोष जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल, प्रिंस जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डा. ओम प्रकाश गुप्ता शुदनीपुर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षा पद्धति को भारतीय भाषाओं से जोडऩा जरूरी


पूर्वांचल विवि में सम्मेलन में बोले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. अग्निहोत्री 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षा पद्धति विषयक तीन दिवसीय सम्मेलन में रविवार को दूसरे दिन वक्ताओं ने विचार मंथन किया।  इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेसरैया हाल में उच्च शिक्षा पद्धति में बदलाव, उच्च शिक्षा के प्रति पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दृष्टिकोण, एकात्म मानववाद और शिक्षा पद्धति विषयों पर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।
हिमांचल  प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि अगर हिंदुस्तान को विश्वगुरु बनाना है और 125 करोड़ लोगों के अंदर ताकत पैदा करनी है तो शिक्षा की पद्धति को भारतीय भाषाओं में करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी विश्वविद्यालय में शिक्षा पद्धति ऐसी बने जिससे छात्रों के मन में प्रश्न पैदा हो और विद्यार्थी उसके उत्तर ढूंढने के लिए व्याकुल हो जाए। सामाजिक चिंतक -विचारक एवं वरिष्ठ संघ प्रचारक रत्नाकर ने कहा कि भारतीय समाज का चिंतन, मूल्य, संस्कृति एवं अवधारणा भारतीय शिक्षा का आधार होगी तब जाकर हम दुनिया का मार्गदर्शन कर सकेंगे। आज के समय में हमें समीक्षा करने के साथ-साथ चिंतन करने की आवश्यकता है। कुछ मु_ी भर लोगों ने आर्य- अनार्य की गलत व्यख्या कर समाज में गलत सन्देश देने की कोशिश की। सबसे पहले इसका खंडन भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने ही किया है। जब तक भारत का प्राचीन ज्ञान -विज्ञान पुन: प्रस्फुटित नहीं होगा तब तक विश्व का कल्याण संभव नहीं है।  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मदन मोहन हिंदी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि  शिक्षा केवल रोजगार के लिए नहीं बल्कि आत्मचिंतन, मूल्य एवं आचरण पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को संदर्भित करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी पैसे के बल पर डिग्री पाते हैं उनके अंदर राष्ट्रप्रेम नहीं हो सकता।
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एकात्म मानववाद एक अनुपम प्रयोग है। एकात्म मानववाद पर आधारित शिक्षा व्यवस्था केवल पाठ्यक्रमों पर आधारित सूचनाओं का आदान प्रदान करने वाली शिक्षा व्यवस्था नहीं है बल्कि इसके कि केंद्र में विद्यार्थी का संपूर्ण व्यक्तित्व है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के समय शिक्षकों को विद्यार्थियों द्वारा पूरे वर्ष की गई मेहनत को ध्यान में रखना चाहिए बिना पढ़े मूल्यांकन करना एक बड़ा अपराध है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील भराला ने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति में संस्कार का अभाव है। शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय सोच की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था बने जिससे देश के अंतिम नागरिक शिक्षित हो सके। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी के पूर्व प्रोफेसर राम गोपाल ने कहा कि आज शिक्षा का निजीकरण हो गया है। अधिकांश महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब प्राथमिक शिक्षा मजबूत होगी तब उच्च शिक्षा में अच्छे विद्यार्थी आएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सत्र में संचालन डॉ. मुराद अली एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. अविनाश पाथर्डीकर ने किया। दूसरे दिन आयोजित सत्र में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में डॉक्टर बीडी शर्मा, डॉक्टर जगदीश सिंह दीक्षित, शतरुद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर अजय द्विवेदी, डॉ. राजेश शर्मा,  डॉ. आशुतोष सिंह, डॉक्टर एके श्रीवास्तव, डॉक्टर एसपी तिवारी, डॉ. आरएन ओझा, डॉक्टर मनोज मिश्रा, डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर, डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉक्टर सुशील सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉक्टर विवेक पांडे, डॉक्टर सुधीर उपाध्याय, शैलेश प्रजापति, परमेन्द्र विक्रम सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री का आगमन आज


जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि मंत्री महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन, उप्र प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी 30 अक्टूबर को 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी से निजी कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे केराकत नगर पंचायत जौनपुर पहुचेंगी तथा बूथ सम्मेलन। 12:30 बजे उपरोक्त से प्रस्थान कर अपरान्ह् 1 बजे ग्राम लाडनपुर थाना जफराबाद पहुचेंगी। 2 बजे नगर पंचायत जफराबाद में बूथ सम्मेलन। 3:30 बजे प्रस्थान कर 4 बजे नगरपालिका जौनपुर में बूथ सम्मेलन। 5:30 बजे उपरोक्त से प्रस्थानकर 6 बजे उमरछा, वीरभानपुर में सुशील उपाध्याय जिलाध्यक्ष के आवास पर जायेगी।

भूत प्रेत के चक्कर में मां-बेटे की पिटाई


खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गाँव में शनिवार की रात एक कटहल के पेड़ के नीचे चल रही ओझाओं की झाड़-फंूक का विरोध करने पर मनबढ़ पड़ोसियों ने एक महिला और उसके पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। पीडि़ता ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। गाँव निवासी हीरावती देवी पत्नी तीर्थराज यादव का आरोप है कि उसके घर के सामने कटहल के पेड़ के नीचे पड़ोसी के द्वारा भूत प्रेत के चक्कर में ओझा बुलाकर झाडफ़ूक कराया जा रहा था। जिसका बिरोध करने पर उसे और उसके किशोर पुत्र अरबिन्द को पीटकर घायल कर दिए।

पुण्य तिथि पर याद किए गये पूर्व मंत्री लक्ष्मी शंकर


पुण्य तिथि पर याद किए गये पूर्व मंत्री लक्ष्मी शंकर 
खुटहन (जौनपुर)। भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर यादव की पुण्यतिथि कांग्रेस पार्टी खुटहन के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को बिशनपुर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि लक्ष्मी शंकर यादव ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य होने के साथ ही वे उत्तर- प्रदेश सरकार में लगातार चार बार मंत्री रहे। क्षेत्र में स्वर्गीय यादव ने सड़कों का जाल बिछा दिया। सहकारिता आंदोलन में भी उनका बहुत बड़ा योगदान था। श्री मिश्र ने कहा की लक्ष्मी शंकर यादव ने नि:स्वार्थ भाव से क्षेत्र का विकास किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लक्ष्मी शंकर यादव के पुत्र विजय यादव ने अपने स्वर्गीय पिता के जीवन पर विस्तृत रुप से चर्चा किया। इस मौके पर संतोष मिश्रा, बृजेश उपाध्याय, परवेज अहमद, अधिवक्ता राजदेव यादव, अशोक यादव, ओम प्रकाश यादव, विजय उपाध्याय, प्रेम लाल यादव, सुधाकर शर्मा, विनोद शर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Saturday, 28 October 2017

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत


जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में हुई दुर्घटना

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए।
    जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी 40 वर्षीया अरुण कुमार गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता कजगांव बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात में अपने पुत्र शुभम(13) के साथ मोटर साइकिल से घर आ रहे थे। गोपीपुर गांव के पास ही विपरीत दिशा से तेज़ रफ़्तार से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। दोनों बाइक पर सवार चारो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस-पास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुचाया। जहा डॉक्टरों ने अरुण कुमार गुप्ता और उसके पुत्र शुभम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दया शंकर (23) पुत्र बांके लाल विश्वकर्मा और नीतीश राम (20) निवासी तेली गाहा जिला-गुमला, झारखण्ड का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है । दोनों गोपीपुर गांव में ही राम धनी के ईंट भट्टे पर मजदूरी करते है। पुलिस ने मृत पिता पुत्र के शव को जिला चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया। रविवार को शवो का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

भावी उम्मीदवारों के बैनरों और होर्डिंगों पर आफत




3 नगर पालिका परिषदों और छह नपं में तेजी से हटाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी
 
जौनपुर। स्थानीय नगर निकाय चुनाव रूपी राजनीतिक महाभारत के लिए शंखनाद होने के बाद भावी उम्मीदवारों द्वारा सड़कों में प्रमुख स्थानों से लेकर गली-कूंचों तक लगवाए गए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग तेजी से उखाड़े और हटाए जा रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों में यह कार्य पुलिस की मदद से नगर निकाय के कर्मचारी जोरों पर करते रहे। आदर्श चुनाव आचार संहिता पर सख्ती से अमल कर रहा जिला प्रशासन अगले दो-तीन में सभी पोस्टर, बैनर और सभी छोटी-बड़ी होर्डिंग हटवा देने का निर्देश दिया है।
राज्य चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को सूबे में तीन चरणों में स्थानीय नगर निकायों की तिथियों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों और चुनाव मैदान में उतरने वालों की सक्रियता बढ़ गई। जिले की छह नगर निकायों की सरकार के चुनाव के लिए तीसरे और आखिरी चरण में 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जहां विभिन्न दलों से वार्ड मेंबर और अध्यक्ष पद के टिकट के दावेदार और उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई वहीं आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। पहले चरण में भावी उम्मीदवारों के शहर और नगरों में प्रमुख स्थानों तथा चौराहों से लेकर गली-कूंचों तक  लगे भावी प्रत्याशियों के बैनर-पोस्टर और होर्डिंग निशाने पर आ गए हैं। पुलिस को साथ लेकर स्थानीय नगर निकायों के कर्मचारी उन्हें हटाने में जुट गए हैं। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार: नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सक्रिय हुए प्रशासन ने नगर क्षेत्र में चुनाव सम्बन्धी लगवाये गये बैनरो पोस्टरों को शुक्रवार की शाम को ही हटवाने का अभियान चला दिया तथा जो भी चुनाव सम्बन्धी बैनर पोस्टरों दिखे उन्हे उखड़वानें में जुट गया। चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में उप जिलाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष केके मिश्र के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मियों के सहयोग से नगर के तिराहे से लेकर पूरे नगर क्षेत्र में भावी प्रत्याशियों के लगवाये गये बैनरो-होर्डिंगो को उखाड़ कर अपने कब्जे में कर लिया। इस मौके पर उप निरीक्षक राजेश दूबे की अगुवाई में चल रहा उडऩ दस्ता होर्डिंग व बैनरो से नगर को मुक्त करने में अपनी भूमिका अदा की। केराकत संवाददाता के अनुसार: शासन के निर्देश पर आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करते हुये नगर में दीवारों पर लगे राजनैतिक पोस्टर व खंभों पर लगे राजनैतिक बैनरो को नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारीयों ने सख्ती के साथ उतरवाया। नगर पंचायत के अधिशाशी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करते हुये नगर में लगे हुए सभी राजनैतिक पोस्टर व बैनरो का उतराने का कार्यक्रम चल रहा है। नगर में किसी राजनैतिक का पोस्टर बैनर छोड़ा नहीं जाएगा। सभी राजनैतिक पोस्टरों व बैनरो को जरूर उतरवाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक पोस्टर व बैनर उतरवाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ लिपिक प्रेम लाल मौर्या, मुमताज, इरफान खान, राजेश यादव, रामशरण निषाद आदि कर्मचारी पोस्टर बैनर हटवाने में लगे रहे। आगे नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन द्वारा पारित अन्तिम आरक्षण की सूची को नगर पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी करा दिया गया है। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार: नगर पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गयी है। अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी दिवाल व पोलों पर लगे बैनर पोस्ट उतरवाना शूरू कर दिया। सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गयी है। प्रत्याशी तय करने के लिए राजनीतिक दलों में कसमकस चल रही है लेकिन खुद का टिकट पक्का मानकर चुनाव प्रचार के लिए लोगों ने होर्डिंग और पोस्टर से शहर को पाट दिया था। अधिसूचना जारी होते ही तहसीलदार सन्तोष सोनकर व अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह की निगरानी में पुलिस टीम ने रोड़ गली कूचे में लगे पोस्टर बैनर उतरवाना शुरू कर दिया है। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय वरिष्ठ लिपिक मुश्ताक खान, प्रमोद श्रीवास्तव, कस्बा इंचार्ज महेंद्र यादव सहित पुलिस बल के साथ सहयोग किया।

लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग


आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का धरना व प्रदर्शन जारी 
 
जौनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का 15 सूत्री मागों को कलेक्टे्रट परिसर में 18 सितंबर से शुरु बेमियादी काम एवं कलमबंद हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों पर कड़े प्रहार किए और 23 सितम्बर को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान  लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और पुलिस पर महिला उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कार्यकत्रियों ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार रात के 12 बजे धरनारत महिलाओं पर पानी की बौछार कराई। उन्हें पुरुष पुलिस कर्मियों से लाठी से पिटवाया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने बाल पकड़कर घसीटा और अभद्रता की। इस पर आज तक प्रदेश सरकार ने तो  वक्तव्य दिया न ही वार्ता करने के लिए तैयार हुई। इससे लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में आक्रोश व्याप्त है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने कहा कि सरकार अगर इनकी मांगों पर, सहानुभूतिपूर्वक विचार और लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। सभा को मुख्य रुप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष बदरे आलम, कामरेड विजय प्रताप सिंह, चन्द्रकला, कलावती देवी, अर्चना सिंह, उर्मिला प्रजापति और ज्योति गौड़, राजबली यादव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना यादव व संचालन नूर सबा ने किया। इसी क्रम में लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में बिन्दू भारती, सीमा पाण्डेय, ममता चौहान, अनीता यादव, श्यामवती यादव, अर्चना यादव, सुमन यादव, कविता शर्मा, सन्जू देवी, प्रेमलता देवी आदि प्रमुख रहीं।

सचिवों की हड़ताल के छठेंं दिन भी समितियों पर लटके रहे ताले


पांच सूत्रीय मांगों लेकर सहकारी बैंक के सामने प्रदर्शन कर दिया धरना
   जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के समस्त सहकारी सचिव और कर्मचारी शनिवार को छठवें दिन भी समितियों में ताले बंद कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़तालियों ने जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना के दौरान सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष कैलाशनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर किसानों द्वारा गठित कृषि ऋण सहकारी समितियों कृषकों को सेवा की भावना से गुणवत्ता युक्त खाद, बीज, कीटनाशक दवा आदि मुहैया कराते आ रहे हैं।
गेहूं एवं धान की खरीद मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत राष्टï्रीय कार्य भी किसान हित में कर रहे हैं लेकिन विडम्बना है कि हम कर्मचारियों को वेतन के रूप में सरकार फूटी कौड़ी भी सहायता के रूप में नहीं दी जाती है। समितियों के व्यवसाय पर पांच प्रतिशत जीएसटी भी वसूला जा रहा है। सरकार हमको व्यसायिक वर्ग में डालकर व्यवसाय पर होने वाले कमीशन पर ही जबरन कार्य करा रही है। वह भी धान व गेहूं क्रय कमीशन, भाड़ा, पल्लेदारी आदि का भुगतान पीसीएफ द्वारा समयानुसार नहीं हो पाता है। इस मंहगाई के समय में प्रति कर्मचारी दो से पांच हजार ही अल्प कमीशन के भागीदार होते हैं। वह भी नहीं हो पाता है। श्री सिंह ने बताया कि हम सरकार से प्रमुख मांग के रूप में मात्र पसीस हजार रूपया प्रति समिति प्रति माह वेतन के रूप में सहायता सरकार से मांग कर रहे हैं। उसमें भी एक-एक समिति में दो से लेकर चार कर्मचारी की व्यवस्था होती है। संघ के लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सरकार हमारे वेतन की व्यवस्था का समुचित निदान नहीं करती है तब तक हम हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। धरने में आरके सिंह, कैलाश सिंह, रामनाथ सोनकर, विजय सिंह, अशोक श्रीवास्तव, चन्द्रप्रताप सिंह, संगम लाल दूबे, विष्णुदेव यादव, श्याम सिंह, जवाहरमणि पाण्डेय, गुलाब यादव, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

मांगों को लेकर भाकियूने भरी हुंकार


डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन
   जौनपुर। किसानों व मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर सभा में जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार को लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन वह अनदेखी कर रही है। संगठन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि धान का समर्थन मूल्य कम से कम 25 हजार रूपये प्रति क्ंिवटल किया   कर धान क्रय केन्द्रों पर ही किसानों को नकद भुगतान किया जाए। गेहूं का क्रय मूल्य दो हजार रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। गन्ने का समर्थन मूल्य कम से कम 450 रूपये प्रति क्विंटल किया जाए। न्याय पंचायत स्तर पर सब्जी मंडी खुलवायी जाए। डा. स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र लागू की जाए। नारायणपुर राजवहा नहर में शीघ्र पानी को छोड़ा जाए। थाना मीरगंज अन्तर्गत ग्राम सभा बभनियांव में किसानों द्वारा पकड़े गये पशु तस्करों की जांच कराई जाए तथा फर्जी ढंग से किसानों पर किये गये मुकदमे वापस लिये जाएं। धरने में राजबली, समर पाल, घनश्याम, राममूर्ति चौहान, हुबलाल, धर्मराज, बैजनाथ, सन्तू, बिहारी लाल यादव, शोभावती, गायत्री देवी, किरन, कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहीं।

युवा वर्ग देश की पूँजी, उस पर राष्ट्र निर्माण का जिम्मा: राम नाईक


युवा वर्ग देश की पूँजी, उस पर राष्ट्र निर्माण का जिम्मा: राम नाईक 
वीबीएस पूविवि में विश्वविद्यालय में शिक्षा पद्धति विषयक तीन दिवसीय सम्मलेन शुरु 
शिक्षा व्यवस्था बदलाव की ओर, टॉप फाइव के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत: प्रो. रमेश
    जौनपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने कहा युवा वर्ग देश की पूँजी है। देश के भविष्य का जिम्मा युवाओं के हाथ में है। 2025 में भारत विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला देश होगा। वह शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूïर्वांचल विश्व विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में  संगोष्ठी भवन में तीन दिवसीय भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षा पद्धति विषयक सम्मेलन के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थेे।
राम नाईक ने कहा किसी भी देश की प्रगति में वहां की शिक्षा पद्धति की अहम भूमिका होती है। देश का सौभाग्य है कि हमारे पास युवाओं के रूप में बड़ी पूँजी है। संख्या शास्त्र बताता है कि अगले आठ साल में भारत के पास सबसे बड़ी युवा शक्ति होगी। शिक्षा के माध्यम से इनका उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना होगा। युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। यह काम शिक्षा संस्थान ही बेहतर ढंग से कर सकते हैं। उन्होंने कहा संगोष्ठी का विषय प्रासंगिक और उपयोगी है। ऐसे में जो भी विचार आएं उसके निष्कर्ष मुझे भी भेजे जाएं ताकि मैं उसे अमल में ला सकूं। विश्वविद्यालय सिर्फ शोध कराने की फैक्ट्री न बनें बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दें। इसी को ध्यान में रखकर मैंने कुलपतिगण की बैठक बुलाई। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले शिक्षा और नर्सिंग के क्षेत्र में महिलाएं आती थीं लेकिन अब वह पुलिस और सेना में भी बड़े-बड़े पदों पर अपनी प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व कौशल का लोहा मनवा रही हैं।
विशिष्ट अतिथि  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश चंद्रा ने कहा कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था बदलाव के राह पर है। हम विश्व में टॉप फाइव पर आने के इच्छुक हैं। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। शिक्षा व्यवस्था और शासन की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा दोनों के बीच सामंजस्य पैदा करने की जरूरत है। अधिक मानदेय देकर शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता को नहीं बढ़ाया जा सकता। विशिष्ट अतिथि कार्य परिषद के सदस्य डॉ. दीना नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा मन का भाव है। जब मन में सार्थक भाव आता है तो सृष्टि होती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उन्होंने मनीषी बताते हुए कहा कि  प्रतिभाशाली छात्र होते हुए भी वे अपनी सारी डिग्रियां ढिबरी में जला कर देश के पुनर्निर्माण में लग गए।   उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के लिए सुसंवाद का होना जरूरी है। नहीं तो उसके मूल्य मर जाएंगे। अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो. डॉ.  राजा राम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। देश का यह ऐसा पहला विश्वविद्यालय है, जहां शोध की गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय ने अपने स्रोत से पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप की व्यवस्था की है। परिसर में सांस्कृतिक एवं नैतिक संचार हेतु श्रीराम कथा प्रवचन का आयोजन करने वाला यह देश का पहला विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि यहां के विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जाए। इसके लिए शीघ्र ही नए पाठ्क्रम शुरु किए जाएंगे।
सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर अविनाश पाथर्डीकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. बी.बी. तिवारी, डालमिया कॉलेज मुंबई के प्राचार्य डॉ. एनएन पांडेय, प्रो. आरएन त्रिपाठी, प्रो. आरएन सिंह, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. लालजी त्रिपाठी, डॉ. जगदीश चंद्र दीक्षित, डॉ. बीडी शर्मा, डॉ. राजीव प्रकाश सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. अजय दुबे, डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला, डॉ. अजय द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र विक्रम यादव, राकेश यादव, डॉ.  दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.दिनेश सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ए के सिंह, डॉ. अवध बिहारी सिंह सहित विद्यार्थी और विश्वविद्यालय कर्मचारी
मौजूद रहे।

..
शिक्षण व्यवस्था में बदलाव स्वाभाविक: मोदी
   जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय के साथ बदलती चुनौतियों को देखते हुए विश्वविद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था में रचनात्मक बदलाव स्वाभाविक है। विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। अगले पांच साल में देश के दस निजी और इतने ही सरकारी विश्वविद्यालयों को इसके लिए दस हजार करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। यह बात उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार से शुरु हुए तीन दिवसीय सम्मेलन की स्मारिका के लिए भेजे अपने संदेश में कही है। सम्मेलन मेें स्मारिका का विमोचन किया गया। इसमें उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कुलपति प्रो. डॉ. राजा राम यादव के संदेश को भी प्रकाशित किए गए हैं। स्मारिका में शोध सारांशिका और कार्यक्रम विवरण भी प्रकाशित किया गया है। इसके संपादक मंडल में डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुधीर उपाध्याय, शैलेश प्रजापति, मनीष सिन्हा शामिल हंै।

..
उच्च शिक्षा के विविध आयामों पर हुई चर्चा 
जौनपुर। वीबीएस पूर्वांचल विवि में तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को उच्च शिक्षा की स्वायत्तता, गुणवत्ता और निजीकरण विषयों पर चर्चा हुई। इसमें डालमिया कॉलेज मुंबई के प्राचार्य डॉ.एनएन पांडेय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो.आरएन सिंह एवं डॉ.जगदीश सिंह दीक्षित ने विचार व्यक्त किए।

..
कविता संग्रह का विमोचन 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मेें तीन दिवसीय सम्मेलन में कुलपति प्रो. राजाराम यादव के पिता आशु कवि दरबारी लाल यादव की रचनाओं का विमोचन राज्यपाल राम नाईक ने किया। इसके संपादक प्रो. राजा राम यादव और डॉ. पुनीत धवन हंै।

बदमाशों की गोली से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा


वाराणसी में उपचार के दौरान ग्यारहवें दिन हुई मौत, अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं अपराधी
   नेवढिय़ा (जौनपर)। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के सहजनी गांव के पास मोटर साइकिल की लूट के दौरान बदमाशों की गोली से घायल अधेड़ ने शनिवार को वाराणसी में दम तोड़ दिया। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस अब तक इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करना तो दूर उन्हें चिह्नित तक नहीं कर सकी है।
मालूम हो कि सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी बागेश्वरी पटेल (55) गत 18 अक्टूबर को नोनारी बाजार से बीज खरीद कर मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव स्थित चौदहो ब्रह्म बाबा के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक कर मोटर साइकिल छीनने लगे। प्रतिरोध करने पर बदमाश गोली मार कर जख्मी करने के बाद बाइक लूट कर भाग गए थे। वह खून से लथपथ काफी देर तक वहीं सड़क पर पड़े तड़पते रहे। कोई राहगीर आग्रह करने पर उन्हें सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गाँवे स्थित ईदगाह के पास छोड़ कर चला गया। छटपटाते व्यक्ति को देखने के लिए भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने यूपी-100 और थानाध्यक्ष सुरेरी विनोद यादव को वारदात की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर घायल बागेश्वरी पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन-फानन वाराणसी ले जाकर भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान 11 वें दिन शनिवार को तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर आते ही कोहराम मच गया। बता दें, घटना के दिन ही सूचना मिलने पर देर रात पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने मौका मुआयना करने के बाद सुरेरी और नेवढिय़ा थानों की पुलिस को संयुक्त रूप से छानबीन करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का हिदायत दी थी लेकिन आज तक पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने को कौन कहे उन्हें चिह्नित तक नहीं कर सकी है। इसे लेकर परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस बारे में सीओ मडिय़ाहूं राम भवन यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो बड़ा आंदोलन



राजस्व संग्रह अमीनों ने तीसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांध कर किया कार्य 
जौनपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन भी अमीनों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर शासकीय कामकाज किया। जिला मुख्यालय पर सदर तहसील परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने न्यायोचित मांगें नहीं मानी तो वे प्रदेशव्यापी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
सदर तहसील मुख्यालय पर हुई सभा में संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष बदरे आलम ने कहा अमीन संघ हमेशा से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए शांतिपूर्ण ढंग से वार्ता का हामी रहा है किंतु शासन के उच्च स्तरीय अधिकारी प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा लिखित और मौखिक निर्देशों के बावजूद संवर्ग की समस्याओं को उलझाए रखते हैं। यही आंदोलन का कारण बनता है। संघ की मांगों में कोई भी नाजायज नहीं है फिर भी आठ महीने बाद किसी भी मांग पर कार्यवाही न होने से सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि शासन ने जल्द से जल्द 11 सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं किया तो संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिलों में व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। सभा में मधुकर द्विवेदी, सुभाष चंद्र, हरि भुवन शुक्ला, दिवाकर सिंह, राकेश सिंह, चिंतामणि, शिव शंकर आदि मौजूद रहे। केराकत, मडिय़ाहूं, शाहगंज, बदलापुर और मछलीशहर तहसील मुख्यालयों पर भी अमीनों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर राजकाज किया। 

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात