Showing posts with label news. Show all posts
Showing posts with label news. Show all posts
Wednesday, 4 October 2017
युवक ने फांसी लगाकर जान दी |
मानसिक रूप से अवसादग्रस्त होने पर लगाया मौत को गले
शाहगंज (जौनपुर)। नगर के पुराना चौक मोहल्ला में मंगलवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकी लाश दिखाई देते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी अवसाद की अवस्था में उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उक्त मोहल्ला निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर कार्यवाह एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी गजानंद गिडवानी का भाई काशीनंद गिडवानी (38) पुत्र स्व. नारायण गिडवानी मंगलवार मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह काशीनंद को जगाने उसकी मां कमरे में गई तो भीतर का दृश्य देख धाड़ें मार कर रोने लगी। कमरे में काशीनंद गिडवानी का शव छत में लगे पंखे में चादर से फंदे के सहारे झूल रहा था। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फंदा खोल कर शव नीचे उतारा। पुलिस को पूछताछ में परिजन ने बताया कि काशीनंद गिडवानी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उसका वाराणसी के मनोरोग चिकित्सक डा. झंवर के यहां इलाज कराया जा रहा है। परिजन ने अंदेशा जताया कि अवसादग्रस्त होने के नाते उसने मौत को लगे लगा लिया। उन्होंने किसी भी तरह के पारिवारिक कलह या तनाव से इनकार किया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे नगर ेंमें शोक का माहौल है।
Thursday, 28 September 2017
दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार
बरसठी इलाके में हुई घटना, 4 अज्ञात के खिलाफ एफआईआरछात्राको मेडिकल मुआयना को भेज कर पुलिस छानबीन में जुटी
बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती की किशोरी बुधवार की रात गैंग रेप की शिकार हो गई। पीडि़ता के बयान के बाद उसके दादा की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
दसवीं कक्षा में पढऩे वाली 16 वर्षीया रिंकी (काल्पनिक नाम) रात करीब दस बजे घर के बाहर मां के बगल में चारपाई डाल कर सो गई। देर रात उसकी मां की नींद खुली तो रिंकी को बिस्तर पर न पाकर आवाज लगाई और इधर-उधर देखा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तब उसकी मां ने परिवार के अन्य लोगों को जगा कर इसकी जानकारी दी। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहम उठे। खोजबीन की जा रही थी कि इसी बीच करीब एक घंटे बाद रिंकी बदहवाश और अस्त-व्यस्त हालत में घर लौटी। उसकी दशा देख परिजन सहम उठे। परिजन के पूछने पर रिंकी ने बताया कि जब वह गहरी नींद में थी, तभी कुछ लोग मुंह दबाकर उसे गांव में सुनसान स्थान पर उठा ले गए। वहां चार युवकों ने उसे डरा-धमका कर बारी-बारी के साथ उसके साथ बलात्कार किया और छोड़ कर चले गए। इसके बाद वह किसी तरह से उठ कर घर आई। रात में ही घटना की सूचना यूपी-100 पर डायल कर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह सहयोगियों के कुछ ही देर बाद गांव में पहुंच गए। बाद में महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव भी सहयोगियों के साथ आ गईं। सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के दादा की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, दलित उत्पीडऩ निवारण अधिनियम आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव की निगरानी में पीडि़ता को मेडिकल मुआयना और उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किए जाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। चिह्नित होने के बाद उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Saturday, 23 September 2017
प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता: डा. रीता बहुगुणा
जिले की प्रभारी मंत्री ने किया नगर पंचायत बदलापुर के कार्यालय का उद्घाटन
बदलापुर। नव सृजित नगर पंचायत बदलापुर के भलुवाही गांव में स्थित का उद्घाटन शनिवार को अपराह्न सूबे की पर्यटन एवं महिला बाल कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने फीता काटने के पश्चात नारियल फोड़ कर किया।
इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह नगर आप का है। इसे स्वच्छ रखना आप का परम् कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबका साथ सबका विकास योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता में है। इसकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। आप सभी जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस नगर पंचायत के चुनाव में योगदान करें। नागरिकों से भाजपा के उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओंं से नगर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए अभी से कमर कस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस नगर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री होने के कारण वह कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगी। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, युवा नेता विनय सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पहले बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर डा. रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने भी माल्यार्पण किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 सुशील उपाध्याय और संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया। इस मौके जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, पुलिस कप्तान के0 के0 चौधरी, अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र , ओंकार नाथ पटेल, अवर अभियंता टी0 एन0 सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह, अनिल सिंह शक्ति, सत्यम सिंह, राजदेव सिंह, वैभव सिंह, भैया लाल निगम, जय सिंह, साहब लाल चौधरी, विनोद शर्मा, दिलीप जायसवाल, सुभाष सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश दुबे, पवन पांडेय, राजा दशरथ मिश्र, वैभव सिंह, धनंजय सेठ, अखिलेश मिश्र, अखिल ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बदलापुर। नव सृजित नगर पंचायत बदलापुर के भलुवाही गांव में स्थित का उद्घाटन शनिवार को अपराह्न सूबे की पर्यटन एवं महिला बाल कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने फीता काटने के पश्चात नारियल फोड़ कर किया।इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह नगर आप का है। इसे स्वच्छ रखना आप का परम् कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबका साथ सबका विकास योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता में है। इसकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। आप सभी जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस नगर पंचायत के चुनाव में योगदान करें। नागरिकों से भाजपा के उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओंं से नगर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए अभी से कमर कस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस नगर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री होने के कारण वह कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगी। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, युवा नेता विनय सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पहले बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर डा. रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने भी माल्यार्पण किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 सुशील उपाध्याय और संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया। इस मौके जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, पुलिस कप्तान के0 के0 चौधरी, अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र , ओंकार नाथ पटेल, अवर अभियंता टी0 एन0 सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह, अनिल सिंह शक्ति, सत्यम सिंह, राजदेव सिंह, वैभव सिंह, भैया लाल निगम, जय सिंह, साहब लाल चौधरी, विनोद शर्मा, दिलीप जायसवाल, सुभाष सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश दुबे, पवन पांडेय, राजा दशरथ मिश्र, वैभव सिंह, धनंजय सेठ, अखिलेश मिश्र, अखिल ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अपराध नियंत्रण को हरसंभव कदम उठाए जाएंगे: केके चौधरी
जिले के नए पुलिस कप्तान ने कार्यभार संभाला बोले, थानों पर फरियादियों से होगा सद्ïव्यवहार
जौनपुर। जिले के नये पुलिस कप्तान केशव कुमार चौधरी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली तथा जनता के प्रति व्यवहार में सुधार लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। जन शिकायतों का निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद वह आज प्रभात से दूरभाष पर वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि थानेदारों को हिदायत दी जाएगी कि वे थानों पर अपनी समस्या लेकर जाने वालों से सद्व्यवहार करें। पूरे गौर के साथ उनकी बात सुनें और उस पर ऐसी प्रभावी कार्रवाई करें जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। उसे अपनी वही समस्या लेकर जिला मुख्यालय उच्चाधिकारियों तक दौड़ न लगानी पड़े। जनपद में हत्या की अधिकतर घटनाओं के पीछे भूमि विवाद होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे थानेदारों को निर्देश देंगे कि संबंधित पक्षों और गांव-जवार के मानिंद लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर निराकरण कराएं। उन्होंने माना कि पुलिस यदि पूरी इमानदारी के साथ प्रयास करे तो ऐसे अपराधों में काफी कमी आ सकती है। जिले में लूट और छिनैती की बढ़ती घटनाओं पर रोक-थाम लगाने के लिए पुलिस तंत्र को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की बात कही। थानेदारों की तैनाती के लिए पडऩे वाले राजनीतिक दबाव के बारे में उन्होंने कहा कि अव्वल तो वह ऐसे किसी दबाव में आते ही नहीं। थानेदारों की तैनाती उनकी कार्यक्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और दूरदर्शिता के आधार पर करते हैं। यदि कहीं से कोई दबाव पड़ा भी तो वही करेंगे जो उचित और नियमों के अनुरूप होगा।
इससे पहले पुलिस अधीक्षक जीआरपी के पद से स्थानांतरित होकर आए केशव कुमार चौधरी नेे निवर्तमान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पड़ोसी प्रांत बिहार के दरभंगा जिले के मूल निवासी केशव कुमार चौधरी की आधी शिक्षा गृह जनपद में हासिल की। इसके पश्चात उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुर कर दी। सन 2009 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेेवा (आईपीएस) के लिए हो गया। मुजफ्फनगर में टे्रनिंग के पश्चात आजमगढ़ में एएसपी (ग्रामीण) रहे। सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बांदा, हाथरस, रामपुर में पुलिस अधीक्षक रहे। इसके अलावा वे तीसरी वाहिनी पीएसी गोंडा में सेनानायक भी रहे।
जौनपुर। जिले के नये पुलिस कप्तान केशव कुमार चौधरी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली तथा जनता के प्रति व्यवहार में सुधार लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। जन शिकायतों का निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद वह आज प्रभात से दूरभाष पर वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि थानेदारों को हिदायत दी जाएगी कि वे थानों पर अपनी समस्या लेकर जाने वालों से सद्व्यवहार करें। पूरे गौर के साथ उनकी बात सुनें और उस पर ऐसी प्रभावी कार्रवाई करें जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। उसे अपनी वही समस्या लेकर जिला मुख्यालय उच्चाधिकारियों तक दौड़ न लगानी पड़े। जनपद में हत्या की अधिकतर घटनाओं के पीछे भूमि विवाद होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे थानेदारों को निर्देश देंगे कि संबंधित पक्षों और गांव-जवार के मानिंद लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर निराकरण कराएं। उन्होंने माना कि पुलिस यदि पूरी इमानदारी के साथ प्रयास करे तो ऐसे अपराधों में काफी कमी आ सकती है। जिले में लूट और छिनैती की बढ़ती घटनाओं पर रोक-थाम लगाने के लिए पुलिस तंत्र को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की बात कही। थानेदारों की तैनाती के लिए पडऩे वाले राजनीतिक दबाव के बारे में उन्होंने कहा कि अव्वल तो वह ऐसे किसी दबाव में आते ही नहीं। थानेदारों की तैनाती उनकी कार्यक्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और दूरदर्शिता के आधार पर करते हैं। यदि कहीं से कोई दबाव पड़ा भी तो वही करेंगे जो उचित और नियमों के अनुरूप होगा।इससे पहले पुलिस अधीक्षक जीआरपी के पद से स्थानांतरित होकर आए केशव कुमार चौधरी नेे निवर्तमान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पड़ोसी प्रांत बिहार के दरभंगा जिले के मूल निवासी केशव कुमार चौधरी की आधी शिक्षा गृह जनपद में हासिल की। इसके पश्चात उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुर कर दी। सन 2009 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेेवा (आईपीएस) के लिए हो गया। मुजफ्फनगर में टे्रनिंग के पश्चात आजमगढ़ में एएसपी (ग्रामीण) रहे। सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बांदा, हाथरस, रामपुर में पुलिस अधीक्षक रहे। इसके अलावा वे तीसरी वाहिनी पीएसी गोंडा में सेनानायक भी रहे।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)

